क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandrama Chalisa: माघ पूर्णिमा पर पढ़ें चंद्रमा चालीसा , मिलेगा सुख

चंद्रमा की पूजा करने से इंसान का मन शांत रहता है, मन में भटकाव कम होता है। इंसान के घर सुख-शांति आती है और वो प्रसन्न रहता है।

Google Oneindia News

Chandrama Chalisa:

Chandrama Chalisa in Hindi: माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए,ऐसा करने से इंसान को शांति और सुख मिलता है। माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को है।

चंद्रमा चालीसा

  • शीश नवा अरिहंत को, सिद्धन करूं प्रणाम।
  • उपाध्याय आचार्य का, ले सुखकारी नाम।।
  • सर्व साधु और सरस्वती, जिन मंदिर सुखकर।
  • चन्द्रपुरी के चन्द्र को, मन मंदिर में धार।।

।। चौपाई ।।

  • जय-जय स्वामी श्री जिन चन्दा, तुमको निरख भये आनन्दा। तुम ही प्रभु देवन के देवा, करूँ तुम्हारे पद की सेवा।।
  • वेष दिगम्बर कहलाता है, सब जग के मन भाता है। नासा पर है द्रष्टि तुम्हारी, मोहनि मूरति कितनी प्यारी।।
  • तीन लोक की बातें जानो, तीन काल क्षण में पहचानो। नाम तुम्हारा कितना प्यारा , भूत प्रेत सब करें निवारा।।
  • तुम जग में सर्वज्ञ कहाओ, अष्टम तीर्थंकर कहलाओ।। महासेन जो पिता तुम्हारे, लक्ष्मणा के दिल के प्यारे।।
  • तज वैजंत विमान सिधाये , लक्ष्मणा के उर में आये। पोष वदी एकादश नामी , जन्म लिया चन्दा प्रभु स्वामी।।
  • मुनि समन्तभद्र थे स्वामी, उन्हें भस्म व्याधि बीमारी। वैष्णव धर्म जभी अपनाया, अपने को पण्डित कहाया।।
  • कहा राव से बात बताऊं , महादेव को भोग खिलाऊं। प्रतिदिन उत्तम भोजन आवे , उनको मुनि छिपाकर खावे।।
  • इसी तरह निज रोग भगाया , बन गई कंचन जैसी काया। इक लड़के ने पता चलाया , फौरन राजा को बतलाया।।
  • तब राजा फरमाया मुनि जी को , नमस्कार करो शिवपिंडी को। राजा से तब मुनि जी बोले, नमस्कार पिंडी नहिं झेले।।
  • राजा ने जंजीर मंगाई , उस शिवपिंडी में बंधवाई। मुनि ने स्वयंभू पाठ बनाया , पिंडी फटी अचम्भा छाया।।
  • चन्द्रप्रभ की मूर्ति दिखाई, सब ने जय-जयकार मनाई। नगर फिरोजाबाद कहाये , पास नगर चन्दवार बताये।।
  • चन्द्रसैन राजा कहलाया , उस पर दुश्मन चढ़कर आया। राव तुम्हारी स्तुति गई , सब फौजो को मार भगाई।।
  • दुश्मन को मालूम हो जावे , नगर घेरने फिर आ जावे। प्रतिमा जमना में पधराई , नगर छोड़कर परजा धाई।।
  • बहुत समय ही बीता है कि , एक यती को सपना दीखा। बड़े जतन से प्रतिमा पाई , मन्दिर में लाकर पधराई।।
  • वैष्णवों ने चाल चलाई , प्रतिमा लक्ष्मण की बतलाई। अब तो जैनी जन घबरावें , चन्द्र प्रभु की मूर्ति बतावें।।
  • चिन्ह चन्द्रमा का बतलाया , तब स्वामी तुमको था पाया। सोनागिरि में सौ मन्दिर हैं , इक बढ़कर इक सुन्दर हैं।।
  • समवशरण था यहां पर आया , चन्द्र प्रभु उपदेश सुनाया। न्द्र प्रभु का मंदिर भारी , जिसको पूजे सब नर - नारी।।
  • सात हाथ की मूर्ति बताई , लाल रंग प्रतिमा बतलाई। मंदिर और बहुत बतलाये , शोभा वरणत पार न पाये।।
  • पार करो मेरी यह नैया , तुम बिन कोई नहीं खिवैया। प्रभु मैं तुमसे कुछ नहीं चाहूं , भव - भव में दर्शन पाऊँ।।
  • मैं हूं स्वामी दास तिहारा , करो नाथ अब तो निस्तारा। स्वामी आप दया दिखलाओ , चन्द्रदास को चन्द्र बनाओ।।

।।सोरठा।।

  • नित चालीसहिं बार , पाठ करे चालीस दिन। खेय सुगन्ध अपार , सोनागिर में आय के।।
  • होय कुबेर सामान , जन्म दरिद्री होय जो। जिसके नहिं संतान , नाम वंश जग में चले।।

चंद्रमा चालीसा का महत्व

चंद्रमा चालीसा का पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। चंद्रमा इंसान को शांति, शीतलता, सिद्धि-बुद्धि,धन-बल और ज्ञान-विवेक प्रदान करता है और वो बहुत सारे मानसिक तनाव से मुक्त हो जाता है।

Ravidas Jayanti 2023: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा.. ' कहने वाले रविदास कौन थे?Ravidas Jayanti 2023: 'मन चंगा तो कठौती में गंगा.. ' कहने वाले रविदास कौन थे?

Recommended Video

Magh Mela 2023: कब से शुरु हो रहा है माघ मेला, Yogi Govt. ने क्या किए इंतजाम | वनइंडिया हिंदी *News

Comments
English summary
Magh purnima topday, Chandrama Chalisa Paath: Know the Chandrama Chalisa lyrics meaning, importance and benefits in Hindi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X