Chandra grahan 2023 Do-Donts : लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Chandra Grahan 2023 Do-Donts : साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये खंडग्रास ग्रहण है जो कि भारत में प्रभावी है और इसका सूतककाल इफेक्टिव भी होगा जो कि ग्रहण के 9 घंटे पहले ही लागू हो जाएगा।

ग्रहण का असर शरद पूर्णिमा की पूजा पर भी असर पढ़ेगा यानि की या तो भक्तगण सूतक काल से पहले या तो पूर्णिमा की पूजा कर लें या फिर ग्रहण खत्म होने के बाद पूर्णिमा की पूजा करें।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
ग्रहण लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान कुछ चीजों का पालन करना बहुत जरूरी है। इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें।
इन्हें करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान खुद को संयमित रखें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की वस्तुओ में तुलसी का पत्ता डाल दें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान ईश्वर का ध्यान करें और भजन करें।
इन्हें ना करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को हाथ ना लगाएं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान संभोग ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान घर में भोजन ना करें और ना ही बनाएं।
- ग्रहणकाल में किसी की निंदा करने से बचे।
- चंद्र ग्रहण के दौरान झगड़ा ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर ना जाएं।
कब और कितने बजे लगेगा ग्रहण?
28 अक्टूबर का चंद्र ग्रहण भारत में रात 11.30 बजे से आरंभ होगा और 29 अक्टूबर की रात 02 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यूरोप, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर में नजर आएगा ये ग्रहण।
सूतक काल कब लगेगा?
28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 बजे सूतक काल प्रारंभ होगा ।
खंडग्रास चंद्रग्रहण किसे कहते हैं?
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। तो सूर्य की रोशनी चांद पर नहीं पड़ती है और इसके कारण अंधेरा छा जाता है तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं, जब पृथ्वी की वजह से चंद्रमा का आंशिक भाग दिखाई देता तो उस स्थिति में हल्की रोशनी तो दिखती है लेकिन आधे भाग में अंधेरा होता है। तब वो स्थिति खंडग्रास चंद्रग्रहण कहलाता है।












Click it and Unblock the Notifications