लोक कृतियों को परोसेगा सार्क उत्सव

सार्क लेखक और साहित्य फाउंडेशन (फोसवाल) की तरफ से सार्क लोक उत्सव के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक उत्सव नौ नवंबर तक चलेगा। यही समारोह शिमला में 10 से 11 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
योग्य लोगों को प्रोत्साहित करेगा उत्सव
फोसवाल के अध्यक्ष अजीत कौर के मुताबिक इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य उन योग्य लोगों को प्रोत्साहित करना है जो संसाधनों और सरकार की मदद की आस में अपना दम तोड़ रहे हैं। हमने निरीक्षण किया है कि लोककथाएं अभिजात वर्ग के लिए नहीं हैं। यह केवल ग्रामीण लोगों के लिए है जो इसके तहत कुछ मनोरंजन करने का प्रयास करते हैं।
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) में भारत, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत के लगभग 140 तथा दूसरे देशों के 60 लेखक और कलाकार इस लोक उत्सव में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications