इस बार चैत्र नवरात्र हर जातक को देगा शुभ-लाभ
8 अप्रैल से महानवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। हर बार की तरह इस बार का भी चैत्र नवरात्र काफी उम्मीदें और आशाएं लेकर आया है लेकिन इस बार का नवरात्र के एक खास बात है और वो यह कि यह हर जातक के लिए बेहद शुभ है और ये 8 दिन का ही है।
अगर धनी होना है तो शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी का पूजन

जिसके शुरू के 4 दिन तो बेहद ही शुभकारी हैं। बनारस के पंडित श्री सत्यावंद शुक्ला ने कहा कि प्रतिपदा से नवमी तक देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विधान है। नवरात्रि के 4 दिन खास योग-संयोग के कारण इस बार पर्व अतिशुभ हो गया है।
इस बार चैत्र नवरात्र हर जातक को देगा शुभ-लाभ
वाहन, आभूषण, भूमि आदि की खरीदारी करना विशेष फलदायी
इन दिनों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना, साधना के साथ पुण्यलाभ ले सकते हैं। इस नवरात्र में वाहन, आभूषण, भूमि आदि की खरीदारी करना विशेष फलदायी है।
इस नवरात्र में मां दुर्गा को आप निम्नलिखित रूप से खुश कर सकते हैं।
- लड्डू का चढ़ावा: मां को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग लगाइये।
- लाल चुनरी: पूरे नौ दिन मां की चुनरी को बदल-बदल कर पूजा कीजिये।
- दान करें: अगर संभव हो तो नवरात्र के प्रत्येक दिन कुछ दान कीजिये, मां की विशेष कृपा होगी।












Click it and Unblock the Notifications