Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: गर्भवती महिलाएं कैसे रखें नवरात्रि का उपवास? क्या खाएं और क्या नहीं?
Navratri Vrat Niyam for Pregnant women: बिना चिकित्सक की सलाह के गर्भवती महिलाओं को उपवास नहीं करना चाहिए और व्रत करते वक्त कुछ खास टिप्स भी फॉलो करने चाहिए।

Chaitra Navratri 2023: आदिशक्ति के दिन यानी कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है। मां के ये नौ दिन उनके भक्तों के लिए काफी महत्व रखते हैं, लोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ दुर्गा मां की अराधना करते हैं। इन नौ दिनों में लोग उपवास भी रखते हैं। अगर कोई गर्भवती महिला नवरात्रि में मां के लिए व्रत रख रही हैं तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि प्रेग्नेंट महिला का लंबे वक्त तक खाली पेट रहना सही नहीं होता है, ये उसके और गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत
वैसे व्रत तो भक्ति का पर्याय है, ऐसे में गर्भवती महिला अगर उपवास रख रही हैं तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है, जिसके जरिए वो अपना व्रत भी सफलता पूर्वक कर लेंगी और गर्भ के शिशु को भी मुश्किल नहीं होगी लेकिन फिर भी प्रेग्नेंट वूमन को व्रत रखने से पहले एक बार अपने डॉ़क्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए और अगर वो यस करें तभी व्रत रखना चाहिए।
क्या करें और क्या ना करें ?
- अगर प्रेग्नेंट महिला व्रत रखना चाहती हैं तो वो पूरे नौ दिनों तक उपवास रखने के बजाय चढ़ती -उतरती यानी कि नवरात्रि पहले और आखिरी दिन व्रत कर सकती हैं।
- अगर नौ दिनों का उपवास रख रही हैं तो सबसे पहले तो सुबह काफी देर तक खाली पेट ना रहें। वो पूजा करने के बाद नारियल पानी और जूस जरूर पिएं।
- व्रत के वक्त बहुत ज्यादा तला-भूना खाना ना खाएं, आप तली चीजों की जगह पौष्टिक खाने को महत्व दें।
- फल, जूस, दूध और दही का सेवन करें।
- चाय -कॉफी का भी प्रयोग ज्यादा ना करें।
- पानी का पर्याप्त सेवन करें।
- खाने-पीने के बीच में ज्यादा गैप ना दें।
- मिठाई या चीनी से बनी चीजों का सेवन भी एक अनुपात में करें।
- ज्यादा मेहनत करने वाले कामों से भी बचें क्योंकि उपवास होने से आपको थकान हो सकती है, जो कि शिुश के लिए अच्छा नहीं।
- सेंधा नमक का प्रयोग जरूर करें क्योंकि नमक की कमी भी बच्चे को परेशान कर सकती हैं, नमक कम खाएं लेकिन जरूर खाएं।
- कुट्टू के आटे की रोटियां, आलू, लौकी, टमाटर , मखाने की खीर, साबूदाना ये सब आपको ऊर्जा भी देंगे और स्वाद भी।
मां स्वस्थ रहेगी तभी बच्चा ठीक रहेगा
ध्यान रखिए अगर मां स्वस्थ रहेगी तभी बच्चा ठीक रहेगा इसलिए भक्ति के चक्कर में शक्ति से परहेज नहीं करना चाहिए। मां दुर्गा अपने समस्त बच्चों से बहुत प्यार करती हैं, वो तो जगत मां हैं और एक मां अपने बच्चे को कष्ट में कैसे देख सकती हैं, इसलिए उनकी पूजा करते वक्त खुद को कष्ट ना दें और ऊपर लिखी इन बातों को मानकर आप अपने व्रत को सफल भी करें और सेहतमंद भी रहें।












Click it and Unblock the Notifications