Buddha Purnima: 'जो बीत गया उसमें नहीं उलझना चाहिए', बुद्ध पूर्णिमा पर इन 10 अनमोल विचारों के साथ दें बधाई
Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों के लिए एक महान उत्सव है। वे इस दिन को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का पाठ करते हैं।

Buddha Purnima 2023: देशभर में 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार है। बुद्ध पूर्णिमा हिंदुओं के बीच एक बड़ा महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन भगवान बुद्ध की 2585वीं जयंती है। महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। गौतम बुद्ध के अनुयायी इस दिन को दुनिया भर में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा वैशाख के महीने में पूर्णिमा के दिन आती है। साल 2023 में यह 5 मई 2023 को मनाया जाने वाला है।
भगवान बुद्ध का जन्म राजकुमार सिद्धार्थ के रूप में हुआ था। शाक्य वंश के प्रमुख शुद्धोदन उनके पिता थे। उनकी माता माया कोलिय राजकुमारी थीं। बचपन से ही वह विलासिता और भौतिकवादी सुखों से भरे हुए थे। उन्होंने 29 साल की उम्र में जिंदगी का सच जानने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। 35 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान मिला और वह महात्मा बुद्ध बनें। उन्होंने सभी लोगों को आध्यात्मिक रूप से अपने जीवन का नेतृत्व करने का उपदेश दिया।
गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में कई अनमोल विचार दिए हैं। आप भी बुद्ध पूर्णिमा के दिन इन अनमोल विचारों के साथ अपनों और दोस्तों को बधाई दे सकते हैं।
1. जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है, इसलिए आपके पास जितना है उसी में खुश रहिए। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!
2. मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है क्रोध इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
3. जो बीत गया उसमें नहीं उलझना चाहिए और ना ही भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना चाहिए, बल्कि हमें वर्तमान में ही जीना चाहिए। यही खुशी से जीने का रास्ता है। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!
4. जैसे बिना आग के मोमबत्ती नहीं जल सकती है, ठीक उसी तरह बिना आध्यात्मिक ज्ञान के इंसान नहीं रह सकता है। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
5. दुनिया में तीन चीज जो कभी भी लंबे समय तक छुप नहीं सकती, वह है सुर्य, चंद्रमा और सत्य यही ब्रह्मांड का अटल सत्य है। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!
6. क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
7. अकेले रहना बहुत अच्छा है, बजाय उन लोगो के साथ के जो आपके प्रगति के मार्ग में बाधा डालते हैं। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!
8. सच्चाई को अपनी जमीन बनाएं, सच्चाई को अपना घर बनाएं क्योंकि दुनिया में इससे बड़ा कोई घर नहीं है। बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
9. हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार 'स्वास्थय' है, सबसे बड़ा धन 'संतोष' है और वफादारी सबसे बड़ा संबध है। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!
10. जो व्यक्ति अपने जीवन को ईमानदारी से जीता है, उसे मृत्यु से भय नहीं लगता यही जीवन का सत्य है। बुद्ध पूर्णिमा की बधाई!












Click it and Unblock the Notifications