Buddha Purnima 2023 :'क्रोध है विनाश का कारण', पढ़ें महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार

Gautam Buddha Quotes: महात्मा बुद्ध ने कहा था कि अगर आप किसी के प्रति मन में क्रोध पाले हुए रहते हैं तो ये जलते कोयले को मुंह में दबाने जैसा है,जिसमें आप खुद सुलगते रहते हैं।

Budha Purnima 2023

Buddha Purnima 2023 : वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार ये पावन दिन 5 मई को है। सत्य का मार्ग बताने वाले बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग को बताया था जिसमें दृष्टि, संकल्प, वाक, कर्मान्त, व्यायाम, स्मृति और समाधि की बात कही गई है। बुद्ध विचारों का समावेश हैं, अगर इंसान को दुख, क्रोध और लोभ से दूर रहना है तो उसे महात्मा बुद्ध के विचारों को समझना होगा और उसका ईमानदारी से पालन करना होगा।

आइए एक नजर डालते हैं महात्मा बु्द्ध के अनमोल विचारों पर ...

जरूरतें कम खुशी ज्यादा

जब इंसान की जरुरतेंं कम होगी तो उसके साधन कम होंगे जिन्हें जुटाने में उसे कम मेहनत करनी होगी जिससे वो स्वस्थ रहेगा और खुश रहेगा इसलिए जो इंसान थोड़े में खुश हो जाता है वही इंसान असल जिंदगी में सच्चा सुखी होता है।

क्रोध विनाश का कारण

क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। क्रोधित मनुष्य आवेश में अपने सोचने समझने की शक्ति को खो देता है इसलिए उसका सही काम भी उल्टा हो जाता है इसलिए क्रोध से दूर रहने का प्रयास करें। आप उसे नियंत्रित करें ना कि क्रोध आपको नियंत्रित करे।

सच भगवान सूर्य की तरह अटल है

भगवान बुद्ध ने कहा था कि हमेशा सच बोलिए क्योंकि सत्य छिप ही नहीं सकता, उसे छुपाने के चक्कर में इंसान तो दस झठ बोलने पड़ते हैं। वो भगवान सूर्य की तरह अटल है।

नफरत को प्यार से ही हराया जा सकता है

नफरत की आंधी को केवल प्रेम के ही वार से रोका जा सकता है। प्रेम वो नदी है, जहां हर नफरत समा सकती है। इसलिए क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से ,स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच से जीतने का प्रयास कीजिए।

मन शांत मतलब आधी विजय

जो इंसान शांति से काम लेता है, वही सफल होताहै। कूल मैन ही तकलीफों को जड़ से खत्म कर सकता है। इसलिए इंसान को हमेशा अपना चित्त शांत और ठंडा रखना चाहिए। जिस दिन आप ये कर लेंगे उस दिन आप अपनी आधी जंग जीत लेंगे।

अज्ञानी व्यक्ति एक बैल के समान

अज्ञानी व्यक्ति एक बैल के समान होता है, इसलिए ऐसे इंसान से हर व्यक्ति को दूर रहना चाहिए, ये लोग केवल संकट को दावत देते हैं, ये ज्ञान से नहीं बल्कि आकार में बढ़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+