बुद्ध पूर्णिमा 2022: जानिए किस दिन है इस साल की बुद्ध पूर्णिमा, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

नई दिल्ली, मई 14। हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है, लेकिन वैशाख माह की पूर्णिमा को वेद पुराणों में काफी विशेष बताया गया है, क्योंकि वैशाख माह की पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन भगवान विष्णु का अवतार कहे जाने वाले गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

buddha Purnima 2022

16 मई की है बुद्ध पूर्णिमा

इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई की है। बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन बुद्ध जयंती भी मनाई जाती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध की पूजा होती है। कहते हैं कि इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन नहान और दान का विशेष महत्व है।

बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि 16 मई को है। इस तिथि की शुरुआत 15 मई को रात्रि 12.45 से अगले दिन 16 मई को रात 9.45 बजे तक रहेगी।

पूजा की विधि

बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना चाहिए। इसके बाद घी का दीपदान करें। इसके बाद भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और फिर आरती करें। प्रसाद में अगर तुलसी का उपयोग करते हैं तो बेहतर होगा। इस दिन सात्विक खाना ही खाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+