Buddh Gochar: आज से बदलने जा रही है इन चार राशियों की किस्मत, जमकर होगी धनवर्षा
Buddh Gochar: बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, और शिक्षा का कारक माना जाता है, इनका गोचर काफी प्रभावी होता है इसलिए इनकी चाल पर सबकी नजर होती है। 24 जनवरी यानी कि आज से इनकी चाल बदलने जा रही है क्योंकि ये धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, बुध का ये राशि परिवर्तन बहुत सारी राशियों के लिए काफी शुभ है लेकिन चार राशियों की तो जैसे लॉटरी लगने जा रही है।
जिन्हें आर्थिक, पारिवारिक, मानसिक लाभ मिलने जा रहा है, ये चार राशियों का नाम है मेष, वृष, कन्या और धनु। इन चारों पर मां लक्ष्मी के साथ श्री हरिकृपा भी रहेगी, इन सभी का बिगड़ा काम बन जाएगा, जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें बढ़िया जॉब मिल जाएगी।

जो बिजनेस करना चाहते हैं उन्हें अच्छा कारोबार करने का मौका मिलेगा तो वहीं जो लोग सच्चे प्यार की तलाश में हैं उन्हें रीयल लव भी मिल सकता है। समाज में मान बढ़ेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी ओर आकर्षित होंगे।
आइए जानते हैं कि बुध के गोचर होने पर मुख्य रूप से किन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है(Buddh Gochar)
- बुध के अनुकूल स्थिति में आने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और इस दौरान लिए गए फैसले सही साबित होते हैं।
- यह समय शिक्षा और अध्ययन के लिए उपयुक्त है, अच्छी जगह दाखिला या नौकरी मिल सकती है।
- बुध गोचर के दौरान वाणी में मधुरता आती है,जिससे समाज में मान-सम्मान मिलता है।
- बुध व्यापार और वित्त का कारक ग्रह है।
- मार्केटिंग, मीडिया, और संचार से जुड़े लोग विशेष लाभ प्राप्त करते हैं।
बुध गोचर के दौरान करें ये उपाय मिलेगी सफलता (Buddh Gochar)
- बुध मंत्र - "ॐ बुधाय नमः" का रोजाना जाप करें।
- हरे रंग के वस्त्र पहनें और हरे रंग का भोजन, जैसे हरी सब्जियां और मूंग का सेवन करें।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।
- गणेश चालीसा का पाठ करें।
- गरीब विद्यार्थियों को किताबें दान करें।
- ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों को अमल में लाने से पहले एक बार किसी पंडित या ज्योतिष से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications