आस्ट्रेलिया में दीपावली उत्सव पर उमड़ी भीड़

दो स्थलों पर हुए दो दिवसीय दीपावली उत्सव में बालीवुड गीतों पर नाच गाना और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान लोगों ने भारतीय शैली के फैशन, भोजन, आभूषण, संगीत, फिल्मों और परिधानों का लुत्फ उठाया। इन कार्यक्रम में बच्चों को ध्यान में रखकर जादू शो का आयोजन किया गया और जमकर आतिशबाजी भी हुई।
इस उत्सव में मौजूद रहे भारतीय वाणिज्यदूत एस के बेहरा ने भारतीय - आस्टेलियाइयों को दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर बेले ने कहा कि यह (मेलबर्न) आस्ट्रेलिया की और काफी हद तक विश्व की बहुसांस्कृतिक राजधानी है। इस रात की तरह बेहतर समय नहीं हो सकता यह नमस्ते कहने का सबसे अच्छा स्थल है। उन्होंने कहा कि दीपावली जाहिर तौर पर विश्व के सबसे अच्छे उत्सवों में से एक है। यह विक्टोरिया के सबसे महान उत्सवों में से एक बनता जा रहा है। और दीपावली दीपों का उत्सव है। फेडरेशन स्क्वायर पर उत्सव मेला का आयोजन किया गया जिसमें भारत की मधुमिता राय कथक नृत्य कंपनी ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए।












Click it and Unblock the Notifications