पं. भीमसेन जोशी भारत रत्न से सम्मानित

पंडितजी को यह सम्मान राष्ट्रपति की ओर से गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने प्रदान किया।
गृह मंत्रालय के मुताबिक खराब स्वास्थ्य के कारण 88 वर्षीय पंडित भीमसेन जोशी नई दिल्ली पहुंचने में असमर्थ थे। इसलिए उन्हें यह सम्मान उनके निवास पर प्रदान किया गया। गृह मंत्रालय के मुताबिक पंडितजी के अनुरोध पर उन्हें यह सम्मान एक सादे कार्यक्रम में दिया गया।
पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न प्राप्त करने वाले दूसरे गायक हैं। इससे पहले 1998 में एमएस सुब्बुलक्ष्मी को इस सम्मान से नवाजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications