Bhauma Pradosh Vrat 2026 : क्या है भौम का मतलब? कितने बजे होगी प्रदोष व्रत की पूजा? पढ़ें कथा
Bhauma Pradosh Vrat 2026 : आज भौम प्रदोष का पावन दिन है,ये व्रत भगवान शंकर को समर्पित है, मंगलवार को जब प्रदोष व्रत आता है तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं। 'भौम' का अर्थ है मंगल (Mars) और प्रदोष का समय सूर्यास्त से पहले और बाद का विशेष काल होता है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही करने से इंसान को सारे सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। वैसे आज के शुभ मुहूर्त निम्नलिखित हैं।

आज का शुभ मुहूर्त
- आज अभिजित मुहूर्त 11:52 AM से 12:45 PM तक
- विजय मुहूर्त 02:31 PM से 03:23 PM तक रहेगा.
- गोधूलि मुहूर्त 06:53 PM से 07:15 PM तक
- निशिता मुहूर्त 11:57 PM से 12:40 AM
भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करें। भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग स्थापित करें या उनकी तस्वीर की पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल अर्पित करें। दीप और धूप जलाएं। आरती करें और प्रसाद बांटे। दिनभर फलाहार करें और शाम को पूजा के बाद व्रत खोलें।
भौम प्रदोष व्रत का महत्व
यह व्रत विशेष रूप से मंगल दोष और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लाता है।भगवान शिव की कृपा से ऋण, शत्रु और संकटों से मुक्ति मिलती है, जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, उनके लिए यह व्रत बहुत लाभकारी है।
भौम प्रदोष व्रत कथा
प्राचीन समय में एक निर्धन ब्राह्मण परिवार था। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। एक दिन उन्होंने एक संत से भौम प्रदोष व्रत के बारे में सुना। संत ने बताया कि यदि वे श्रद्धा और नियम से यह व्रत करेंगे तो उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।ब्राह्मण और उसकी पत्नी ने पूरे विधि-विधान से इस व्रत को करना शुरू किया। वे हर मंगलवार को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करते और व्रत रखते। कुछ समय बाद उनकी गरीबी दूर हो गई और घर में सुख-समृद्धि आने लगी। एक दिन भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया कि उनके जीवन में कभी भी दुख नहीं आएगा। इस प्रकार, भौम प्रदोष व्रत की महिमा से उनका जीवन बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications