Bhalachandra Sankashti Chaturthi 2025: आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, गणेशजी होंगे प्रसन्न

Bhalachandra Sankashti Chaturthi 2025: आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित रहता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली संकट चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कठिन व्रत-उपवास के नियमों का पालन किया जाता है और रात्रि में चंद्रोदय होने पर उसके दर्शन पूजन कर व्रत पूरा किया जाता है।

Bhalachandra Sankashti Chaturthi 2025

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आज 17 मार्च 2025, सोमवार को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय काल गणना के प्रमुख केंद्र उज्जैन के समयानुसार रात्रि 9 बजकर 16 मिनट पर होगा।

कैसे करें भालचंद्र संकट चतुर्थी व्रत का पूजन

व्रत करने के लिए चतुर्थी के दिन सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ स्वच्छ कपड़े पहनें। अपने घर के पूजा स्थान को साफ करके एक चौकी स्थापित करें। इस पर गणेश जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। समस्त द्रव्यों से पूजन करें। देसी घी का दीपक लगाए और गणेशजी को पीले पुष्पों की माला अर्पित करें। सिंदूर का तिलक करें। मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। दूर्वा अर्पित करें। फिर संकट चतुर्थी व्रत की कथा पढ़ें। गणेशजी के मंत्र ऊं भालचंद्राय नम: का एक माला जाप करें। दिनभर निराहार रहें। रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्र का पूजन करें। गणेशजी का पूजन करें और व्रत खोलें।

क्या हैं लाभ

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेशजी को अत्यंत प्रिय है। जो भक्त पूर्ण विधि विधान से श्रद्धापूर्वक इस व्रत को करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। जिस कामना की पूर्ति का संकल्प लेकर यह व्रत किया जाता है, वह अवश्य पूरी होती है। आर्थिक संकट दूर होता है। रोग दूर होते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

यह विशेष उपाय भी करें

जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है। संतान नहीं हो पा रही है। वे दंपती जोड़े से यह व्रत करें। संतान गणपति स्तोत्र के 108 पाठ साथ बैठकर करें। गणेशजी को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं। 1008 दूर्वा अर्पित करें। इस व्रत के प्रभाव से उन्हें शीघ्र ही उत्तम संतान की प्राप्ति होगी। जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें भी यह व्रत अवश्य करना चाहिए। व्रत करने से उनके विवाह की बाधा दूर हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+