Bhai Dooj Wishes: 'बहन की ममता, भाई का प्यार', भाईदूज को इस तरह करें सेलिब्रेट
Bhai Dooj Wishes 2024: आज पंचदिवसीय दीवाली का आखिरी दिन यानी कि भाई दूज है, आज बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और भाई बदले में उन्हें रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई-बहन के प्रेम को समर्पित ये त्योहार मूल रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है।
आइए भाई दूज के अवसर पर अपने भाई-बहन को कुछ खास शुभकामनाएं भेजिए और इस दिन को हमेशा के लिए खास बना लीजिए।

भाई दूज के लिए शुभकामनाएं ( Happy Bhai Dooj 2024)
- भाई-बहन का रिश्ता है सबसे खास, साथ हो चाहे दूर, लेकिन दिल में रहता है प्यार का एहसास। शुभ भाई दूज
- भाई दूज की शुभकामनाएँ, मेरे भाई, तुझे हर ख़ुशी का आशीर्वाद! शुभ भाई दूज।
- चांद की चांदनी में सूरज की रोशनी, भाई दूज की ढेरों बधाई, मेरे प्यारे भाई!
- सुरक्षित रहो, खुश रहो, इस भाई दूज पर मेरी दुआ है,शुभ भाई दूज।
- जीवन में कोई ग़म न आए, हर राह पर खुशियों का बसेरा हो। हैप्पी भाई दूज।
- हे प्रभु मेरे भाई को दीजिए सदा साथ,शुभ भाई दूज।
- भाई दूज पर हम सब मिल गाएं,प्रभु से हम मिल सब मनाए।शुभ भाई दूज।
- भाई-बहन का रिश्ता ऐसा हो अमर, सदा रहे उनमें प्रेम और समर्पण।
- भाई का साया हर पल हो साथ, खिलता रहे उसके प्रेम का आंगन, शुभ भाई दूज।
- बहन की ममता, भाई का प्यार, मुबारक हो भाई-दूज का त्योहार।
- भाई-बहन का प्यार सदा बना रहे, हैप्पी भाईदूज।
यमुना जी की आरती (Yamuna Ji Ki Aarti)
- ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता,
- जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता
- ॐ पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा,
- जो जन शरण से कर दिया निस्तारा
- ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,
- यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे
- ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
- तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही
- ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
- नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
- ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी,
- मन 'बेचैन' भय है तुम बिन वैतरणी
- ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता.
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications