Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Basant Panchami 2024 : आज है बसंत पंचमी, जानिए मुहूर्त, मंत्र और वंदना

Basant Panchami 2024 Muhurat: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कहते हैं जिस किसी पर मां की कृपा होती है, वो इंसान कभी भी दुखी और परेशान नहीं होता है।

Basant Panchami 2024

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से हो गई थी और इसका अंत 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर तिथि पर होगा, उदया तिथि मान्य होने की वजह से बसंत पंचमी 14 फरवरी यानी की आज मनाई जा रही है।

क्या है मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त?

14 फरवरी को मां सरस्वती की पूजा आप सुबह 07 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 05 मिनट के बीच कभी कर सकते हैं।

मां सरस्वती की पूजा निम्नलिखित वंदना और मंत्र के साथ करने चाहिए...

मंत्र

  • या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
  • या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
  • या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता,
  • सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥
  • शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,
  • वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।
  • हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌,
  • वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥

वंदना

  • हे शारदे मां,
  • हे शारदे माँ ॥
  • हे शारदे माँ, हे शारदे माँ,
  • अज्ञानता से हमें तारदे माँ ॥
  • तू स्वर की देवी,
  • ये संगीत तुझसे,
  • हर शब्द तेरा है,
  • हर गीत तुझसे ॥
  • हम है अकेले,
  • हम है अधूरे,
  • तेरी शरण हम,
  • हमें प्यार दे माँ ॥1 ।।
  • मुनियों ने समझी,
  • गुणियों ने जानी ,
  • वेदों की भाषा,
  • पुराणों की बानी ॥
  • हम भी तो समझे,
  • हम भी तो जाने,
  • विद्या का हमको,
  • अधिकार दे माँ ॥2।।
  • तू श्वेतवर्णी,
  • कमल पे विराजे,
  • हाथों में वीणा,
  • मुकुट सर पे साजे ॥
  • मन से हमारे मिटाके अँधेरे,
  • हमको उजालों का संसार दे माँ ॥3।।
  • हे शारदे माँ, हे शारदे माँ,
  • अज्ञानता से हमें तारदे माँ ॥

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+