बड़ा मंगल और शनि जंयती साथ-साथ, बेहद ही शुभ संयोग , बदलने वाली हैं इनकी तकदीर
Bada Mangal and Shani Jayanti 2025 Today: आज ज्येष्ट मास का तीसरा बड़ा मंगल है और आज ही शनि जयंती भी है, आज का दिन बहुत सारे शुभ संयोग लेकर आया है। आज जो भी हनुमान और शनिदेव की पूजा सच्चे मन से करेगा, उसके सारे कष्टों का अंत जरूर हो जाएगा, यही नहीं उसे यश प्राप्ति होगी और वो धनवान बनेगा।
आज का दिन वैसे तो सभी राशियों के लिए अच्छा है लेकिन चार राशियों की किस्मत आज से बदलने वाली है। ये चार राशियां हैं - वृषभ, तुला, कुंभ और मकर।

आपको बता दें कि ये चारों ही शनिदेव की प्रिय राशियां हैं, इन पर वैसे ही शनिदेव मेहरबान रहते हैं लेकिन आज इन चारों पर बजरंगबली की भी कृपा बरसने वाली है इसलिए आप कह सकते हैं कि इन चारों राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।
बड़ा मंगल: कथा और महत्व (Bada Mangal)
एक पौराणिक कथा के अनुसार जब हनुमान जी को पहली बार अयोध्या में भगवान राम से मिलवाया गया, उस दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार था। उसी दिन से यह दिन हनुमान जी को समर्पित कर दिया गया और तभी से यह परंपरा शुरू हुई।
महत्व (Bada Mangal)
- हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है। बड़ा मंगल के दिन पूजा करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
- इस दिन जगह-जगह पर श्रद्धालु भंडारे का आयोजन करते हैं, जिससे यह पर्व मानव सेवा का प्रतीक बन गया है।
बड़ा मंगल पर क्या करें? (Bada Mangal)
- प्रातः स्नान कर हनुमान जी की पूजा करें।
- हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें।
- हनुमान जी को लाल फूल, सिंदूर, गुड़-चने का भोग चढ़ाएं।
- गरीबों और ज़रूरतमंदों को भोजन कराएं या भंडारे का आयोजन करें।
- ब्राह्मणों और साधुओं को दान-दक्षिणा दें।
शनि देव का मंत्र क्या है? (Shani Mantra)
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। (बीज मंत्र)
- ॐ शं शनैश्चराय नमः।
- ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications