Bada Mangal 2023: जेठ का आखिरी मंगल आज, करें श्री हनुमत् स्तवन का पाठ, होगा धन लाभ
Bada Mangal 2023:स्तवन शब्द का अर्थ ही होता है 'प्रसन्न',यानी कि हनुमान जी को खुश करने वाला पाठ। स्तवन का पाठ करने से इंसान के घर-आंगन हमेशा सुख-शांति रहती है।

Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ मास का चौथा और अंतिम बड़ा मंगल आज है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करने से इंसान के सारे कष्टों का तो अंत होता ही है। साथ ही बजरंग भली अपने भक्त को शक्ति और सुख प्रदान करते हैं। राम भक्त हनुमान तो प्रेम के भूखे हैं, जो भी भक्त उनकी पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करता है, बजरंग बली उस पर दोनों हाथों से अपना आशीष लुटाते हैं।
हनुमत् स्तवन का पाठ करें
इस दिन आपको विशेष रूप से हनुमत् स्तवन का पाठ करता है, उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है और कोई संकट और कोई भी परेशानी इंसान को छू भी नहीं पाती है। हनुमत् स्तवन का नियमित रूप से पाठ करने से इंसान को यश की प्राप्ति और धनलाभ होता है।
श्री हनुमत् स्तवन
- प्रनवऊं पवन कुमार खल बन पावक ग्यान घन।
- जासु ह्रदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
- अतुलित बलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामअग्रगण्यम्।
- सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियं भक्तं वातंजातं नमामि।
- गोष्पदीकृत वारिशं मशकीकृत राक्षसम्। रामायण महामालारत्नं वन्दे नीलात्मजं।
- अंजनानंदनंवीरं जानकीशोकनाशनं। कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लंकाभयंकरम्।
- उलंघ्यसिन्धों: सलिलं सलिलं य: शोकवह्नींजनकात्मजाया:।
- तादाय तैनेव ददाहलंका नमामि तं प्राञ्जलिंराञ्नेयम।
- मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
- वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।
- आञ्जनेयमतिपाटलाननं काञ्चनाद्रिकमनीय विग्रहम्।
- पारिजाततरूमूल वासिनं भावयामि पवमाननंदनम्।
- यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृत मस्तकाञ्जिंलम।
- वाष्पवारिपरिपूर्णलोचनं मारुतिं राक्षसान्तकाम्।
ये हैं आज का शुभ महूर्त
- अमृत : दोप 12:24 से 2:05
- शुभ : दोप 3:45 से सायं 5:25
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:51
हनुमान मंत्र
- ॐ ऐं भ्रीम हनुमते,श्री राम दूताय नम:
- ॐ श्री हनुमते नमः
- ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।
- ॐ श्री वज्रदेहाय रामभक्ताय वायुपुत्राय नमःस्तुते ।












Click it and Unblock the Notifications