Asadha Maas 2023 ke Vrat: आज से प्रारंभ हुआ आषाढ़ का महीना, जानिए व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Asadha Maas 2023 ke vrat: आषाढ़ मास मूल रूप से गर्मी वाला महीना है लेकिन इसी महीने में मानसून भी आहट देता है। पूजा पाठ के लिए भी ये माह काफी महत्वपूर्ण है।

Asadha Maas 2023 Vrat List: आषाढ़ मास हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना है और हर माह की ही तरह इस महीने की भी काफी विशेषता है। इस महीने में लोग मंगल की पूजा करते हैं। माना जाता है कि मंगल पूजन करने से इंसान के साथ सब मंगल ही मंगल होता है। इस महीने में भी बहुत सारे व्रत और त्योहार हैं। जिनकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिन्हें देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि आषाढ़ मास 4 जून 2023 से 3 जुलाई 2023 तक रहेगा।
आषाढ़ मास के व्रत और त्योहार
- 07 जून: संकष्टी चतुर्थी
- 14 जून: योगिनी एकादशी
- 15 जून: मिथुन संक्रांति
- 15 जून: प्रदोष व्रत
- 17 जून: दर्श अमावस्या
- 17 जून: आवधन
- 18 जून: इष्टी
- 18 जून:आषाढ़ अमावस्या
- 19 जून: आषाढ़ नवरात्रि
- 19 जून: चंद्र दर्शन
- 20 जून: जगन्नाथ रथयात्रा
- 25 जून: भानु सप्तमी
- 29 जून: देवशयनी एकादशी
- 03 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
- 03 जुलाई: व्यास पूजा
- 03 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा

जगन्नाथ रथयात्रा
आषाढ़ माह की सारी पूजा में से सबसे भव्य और खास पूजा जगन्नाथ रथयात्रा है। जिसका इंतजार लोगों को बड़ी शिद्ददत से होता है। आपको बता दें कि हिन्दुओं के चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यह भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है और ये वैष्णव संप्रदाय को समर्पित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ 'जगत का स्वामी' होता है।
शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को रथयात्रा आरम्भ
आपको बता दें कि हर साल आषाढ़ माह की शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को रथयात्रा आरम्भ होती है और शुक्ल पक्ष के 11 वें दिन समाप्त होती है। इस बार ये यात्रा 20 जून से प्रारंभ हो रही है। इस जगत प्रसिद्ध रथयात्रा में शामिल होने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। माना जाता है कि रथ को खींचने से इंसान के सारे कष्टों और पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।












Click it and Unblock the Notifications