Asadha Maas 2023 : आषाढ़ मास के व्रत और ग्रहों का राशि परिवर्तन की पूरी लिस्ट

Asadha Maas 2023 : इसी मास में देवशयनी एकादशी आएगी और चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही आषाढ़ी सोमवती और गुरु पूर्णिमा भी आएगी।

Asadha Maas 2023

Asadha Maas 2023 : आषाढ़ मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की ही पूजा समान रूप से की जाती है। आषाढ़ मास भीषण गर्मी का मास होता है इसलिए इसमें जरूरतमंदों को जूते-चप्पल, छाता, जलकुंभ का विशेषतौर पर दान दिया जाता है। आषाढ़ मास में नमक और आंवला दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। अधिकांश प्रमुख यज्ञ इसी मास में किए जाते हैं। इस मास में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा।

आषाढ़ मास के प्रमुख व्रत-पर्व

  • 7 जून: संकट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 10:44
  • 9 जून : पंचक प्रारंभ प्रात: 6:02 से
  • 10 जून : कालाष्टमी
  • 13 जून : पंचक समाप्त दोपहर 1:33 पर
  • 14 जून : योगिनी एकादशी व्रत
  • 15 जून : प्रदोष व्रत
  • 16 जून : मास शिवरात्रि
  • 17 जून : पितृ अमावस्या
  • 18 जून : आषाढ़ी अमावस्या
  • 19 जून : गुप्त नवरात्र प्रारंभ
  • 20 जून : श्री जगदीश रथयात्रा जगन्नाथपुरी
  • 21 जून : दक्षिणायन और वर्षा ऋतु प्रारंभ
  • 22 जून : विनायक चतुर्थी
  • 24 जून : कुमार षष्ठी
  • 25 जून : विवस्वत सप्तमी
  • 26 जून : दुर्गाष्टमी
  • 27 जून : भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त
  • 29 जून : देवशयनी एकादशी, श्री विष्णु शयनोत्सव, चातुर्मास प्रारंभ
  • 2 जुलाई : श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, कोकिला व्रत
  • 3 जुलाई : गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, आषाढ़ी सोमवती पूर्णिमा व्रत

ग्रहों का राशि परिवर्तन

  • 7 जून : बुध वृषभ में सायं 7:46 से
  • 15 जून : सूर्य मिथुन में सायं 6:15 से
  • 17 जून : शनि वक्री रात्रि 10:58 से
  • 20 जून : बुध अस्त पूर्व में रात्रि 1:50 पर
  • 22 जून : सूर्य आर्द्रा में प्रवेश, वाहन मेष वर्षा मध्यम
  • 24 जून : बुध मिथुन में दोपहर 12:42 से
  • 30 जून : मंगल सिंह में रात्रि 4:05 से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+