इन्द्रा सिन्हा को कामनवैल्थ अवार्ड

राष्ट्रमंडल फाउंडेशन हर साल यह पुरस्कार का आयोजन करती है. इन्द्रा सिन्हा की इस किताब को अब दूसरे चरण में भेजा जायेगा. इसके बाद पूरे राष्ट्रमंडल देशों के लेखको में से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ किताब या बेस्ट बुक अवार्ड दिया जायेगा.
प्रथम चरण के विजेताओं को एक हजार पांउड की धनराशि दी जाती है जबकि अन्तिम विजेताओं को दस हजार की राशि प्रदान की जाती है. एक अन्य श्रेणी बेस्ट फर्स्ट बुक अवार्ड के लिये बंगलादेश की तहमीमा अनाम की ए गोल्डन एज का चुनाव किया गया है.
इससे पहले इन्द्रा सिन्हा को बुकर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था लेकिन वह अन्तिम दौड में बाहर हो गए थे. सिन्हा की एनिमल्स पीपुल भोपाल गैस त्रासदी के पीडितों पर आधारित है.


Click it and Unblock the Notifications
