हुसैन को लौटने की अनुमति दी जाएः. अमजद अली

Amjad ali khanकट्टरपंथ और असहिष्णुता की भर्त्सना करते हुए प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने कहा है कि जाने माने चित्रकार एम एफ हुसैन के साथ जो सलूक किया गया वह दुखद है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां आत्मनिर्वासन में रह रहे हुसैन को भारत लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए.

खान ने कहा कि हुसैन जैसे कलाकार के साथ जो सलूक किया जा रहा है वह समूचे कलाकार समुदाय के लिए दुखद है. मुझे उम्मीद है कि जब वह अपने देश लौटेंगे तो उनका विरोध नहीं किया जाएगा.

खान अपने बेटों अयान और अमान के साथ शनिवार को एक कार्यक्रम पेश करने के लिए यहां आए थे. हिंदू देवी देवताओं के कथित आपत्तिजनक चित्र बनाने की वजह से भगवा दलों की नाराजगी मोल लेने वाले हुसैन भी इस समारोह में मौजूद थे.

दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने समारोह का आयोजन भारत की स्वतंत्रता की 60 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए किया था. खान ने कहा मुझे उम्मीद है कि एक दिन हुसैन वापस लौटेंगे और वह लोग उनका विरोध नहीं करेंगे जो आज उन्हें घर लौटने से रोक रहे हैं.

बहुत कुछ होने के बावजूद भारत शेष दुनिया की तुलना में ज्यादा सहिष्णु है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत और शेष दुनिया में असहिष्णु ताकतें हैं. इन ताकतों को उन्होंने समाज के लिए खतरा बताया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+