Apara Ekadashi 2025 : आज कीजिए ये उपाय, बन जाएंगे अमीर, कभी खत्म नहीं होगी दौलत
Apara Ekadashi 2025: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अपरा एकादशी है। इस एकादशी को बड़ी एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि यह एक ऐसी एकादशी के जो मनुष्यों को पृथ्वी पर रहते हुए समस्त सुख-भोग, समृद्धि प्रदान करती है, जबकि मृत्यु के बाद मोक्ष प्रदान करके भगवान विष्णु के बैकुंठ लोक में स्थान दिलवाती है।
अपरा एकादशी के दिन आप कुछ विशेष उपाय करके अपने जीवन के सारे कष्टों को दूर कर सकते हैं। साथ ही आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

क्या उपाय करें (Apara Ekadashi 2025)
धन संपत्ति में वृद्धि के लिए अपरा एकादशी के दिन प्रात: अच्छा चौघड़िया देखकर 21 पीपल के पत्ते तोड़कर लाएं। इन्हें गंगाजल से पवित्र करने के बाद अष्टगंध से इन सभी पत्तों पर \"श्रीं\" लिखें। इन पत्तों को एक चौकी पर रखकर पूजन करें और फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
अचानक आय के नए साधन बनने लगेंगे
21 बार श्रीसूक्त का पाठ करें और इन पत्तों को किसी पवित्र नदी, सरोवर, कुएं या बावड़ी में विसर्जित कर दें। आप देखेंगे कि 21 दिन में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी और अचानक आय के नए साधन बनने लगेंगे।
श्रीहरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करें (Apara Ekadashi 2025)
अपरा एकादशी शुक्रवार को आई है। इसलिए इस दिन श्रीहरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करें। मां लक्ष्मी को लाल कमल के पुष्प या लाल गुलाब चढ़ाएं। केसर युक्त दूध की खीर का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगेंगी।
पीली वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए (Apara Ekadashi 2025)
अपरा एकादशी के दिन पीली वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए। पीले फल, पीला अनाज दाल, हल्दी की गांठ, पीले वस्त्र, पीले पुष्प आदि का दान करने से वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अपरा एकादशी के दिन किसी सात साल की कन्या को पीले वस्त्र दान में देने से संतान से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
तुलसी, पीपल, केला, कदंब और शमी की पूजा करें
अपरा एकादशी के पंच पेड़ों की पूजा का विधान हैं। ये पांच पेड़ हैं तुलसी, पीपल, केला, कदंब और शमी। इन पांचों पेड़ों का पूजन करें। हल्दी के पानी से इन पेड़ों की जड़ों को सींचें। इसके बाद 11 परिक्रमा करके बारी-बारी से उनके नीचे बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। या तुलसी की माला से सभी पेड़ों के नीचे बैठकर एक-एक माला ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे सारे कष्ट दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
आपके आकर्षण, सम्मोहन प्रभाव में वृद्धि होगी
अपरा एकादशी के दिन अपनी पत्नी, बहन, मां, बेटी या किसी महिला मित्र को सौंदर्य प्रसाधन का सामान उपहार के तौर पर देना चाहिए। इससे आपका शुक्र मजबूत होगा और आपके आकर्षण, सम्मोहन प्रभाव में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications