Amavasya 2018: परेशानियों को दूर रखने के लिए अमावस्या पर करें विशेष प्रयोग

नई दिल्ली। आषाढ़ अमावस्या 12 जुलाई गुरुवार को आ रही है। अमावस्या तिथि 12 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होकर 13 जुलाई को प्रात: 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। गुप्त नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले आने वाली इस आषाढ़ अमावस्या का धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। आषाढ़ अमावस्या को पितृ अमावस्या भी कहा जाता है। यह अमावस्या न केवल जीवन की समस्त परेशानियों का हल बताती है, बल्कि जो लोग आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी अमावस्या की रात्रि विशेष होती है।

आइए जानते हैं अमावस्या के दिन और रात में अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं...

अमावस्या तिथि पितरों की तिथि मानी गई है। इस दिन पितृ अपने परिजनों से कुछ पाने की आशा में पृथ्वी पर आते हैं। अमावस्या के दिन यदि पितरों के निमित्त तर्पण, पिंड दान, अन्न् दान, धूप आदि कर्म किए जाएं तो इससे पितृ प्रसन्न् होते हैं और परिवार में उनके आशीर्वाद से खुशहाली आती है।

पितृ दोषों की शांति के लिए भी अमावस्या का दिन सर्वश्रेष्ठ

पितृ दोषों की शांति के लिए भी अमावस्या का दिन सर्वश्रेष्ठ

  • पितृ दोषों की शांति के लिए भी अमावस्या का दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन भूत भावन भगवान शिव का अभिषेक करने और गरीबों को यशाशक्ति भोजन करवाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।
  • अमावस्या के दिन कालसर्प दोष की शांति के भी उपाय किए जाते हैं। कालसर्प दोष निवारण के लिए सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की विधिवत पूजा करवाएं। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत पाने का ये अचूक उपाय है।
भूखे प्राणियों को भोजन कराएं...

भूखे प्राणियों को भोजन कराएं...

  • अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का विशेष महत्व है। गरीबों को मीठे चावल खिलाने से धन और अनाज के भंडार भरे रहते हैं।
  • अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। किसी तालाब या नदी किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।
  • चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं

    चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं

    • इस दिन काली चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।
    • यदि आपकी नौकरी नहीं लग पा रही है। जॉब के लिए भटक रहे हैं तो अमावस्या के दिन एक उपाय आपकी यह इच्छा भी पूरी कर सकता है। इसके लिए 1 नीबू को गंगाजल से धोकर सुबह अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार अपने ऊपर से घड़ी की सुई की दिशा में घुमाकर इसके चार बराबर भाग कर लें और किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दे। वापस घर आ जाएं और मुड़कर पीछे न देखें।
    •  ईशान कोण में पूजा

      ईशान कोण में पूजा

      • अमावस्या को सायंकाल के समय घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
      • धन प्राप्ति का एक अचूक टोटका कई तांत्रिक ग्रंथों में बताया गया है। अमावस्या की रात्रि को 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीये बहती नदी में प्रवाहित करें। इससे धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे।
      • अमावस्या की रात को एक काल कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाने से शत्रुओं का नाश होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+