Amarnath Yatra का दो महीने बाद 31 अगस्त को हुआ समापन, इस साल टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड

Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से शुरू हुई 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा दो महीने बाद 31 अगस्त को समाप्त हो गई है। गुरुवार की सुबह यात्रा समापन के साथ ही भक्तों और पुजारियों ने मंंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा के आखिरी दिन अमरनाथ गुफा में विराजमान भगवान शिव को पवित्र छड़ी सौंपी गई।

क्या बोले अधिकारी?
पंथा चौक यात्रा बेस कैंप के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद यासीन ने कहा कि यात्रा शुरू हुए दो महीने हो गए हैं। यात्रा सफल रही क्योंकि हमने यहां हर तरह की सुविधा प्रदान की थी। हम इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।

Amarnath Yatra

इस साल रिकॉर्डतोड़ संख्या में पहुंचे भक्त
बताते चलें कि अमरनाथ यात्रा में इस साल 4 लाख 45 हजार 338 लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। अब रिपोर्ट्स हैं कि यात्रा के संपन्न होने के बाद मंदिर से लेकर सारे रास्तों की साफ-सफाई का काम चलेगा। इस साल एक जुलाई को ये अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी, जिसने पिछले साल आए श्रद्धालुओं की संख्या का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Recommended Video

    Amarnath Yatra का दो महीने बाद 31 अगस्त को हुआ समापन, इस साल टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड

    अमरनाथ यात्रा का महत्व
    हर साल अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में ऐसे ही इजाफा नहीं हो रहा है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा का अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है। ये धाम जम्मू कश्मीर में हिमालय की गोद में बसा एक पवित्र धाम है। एक गुफा है, जिसे हिंदुओं का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अमरनाथ में स्थित इस पावन गुफा में भगवान शिव एक बर्फ- लिंगम यानी कि बर्फ के शिवलिंग के रूप में विराजे हुए हैं। ये बर्फ से बना हुआ है इसलिए इसे बाबा बर्फानी के रूप से भी जानते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+