Akshaya Tritiya 2024 Wishes: 'मां का हो ...',आज के दिन अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास
Happy Akshaya Tritiya 2024: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज है, आज के दिन को 'अक्षय तृतीया' कहा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन किये जाने वाली किसी भी काम का क्षय नहीं होता है इस वजह से इस दिन लोग शादी और गृह प्रवेश करने जैसे शुभ काम करते हैं।

इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं , कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं और वो भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इस दिन को आप और खास बना सकते हैं, खूबसूरत संदेशों के जरिए।
आज के दिन आप भेजें अपनों को दिल छू लेने वाले संदेश और इस पर्व को बनाइए बहुत ज्यादा स्पेशल।
- अक्षय तृतीया का दिन बेहद पावन, मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे, आप खुश और स्वस्थ रहें, Happy Akshaya Tritiya
- मां लक्ष्मी का आगमन हो, घर को सजा दो, श्री प्रिया का आशीष आपको मिले, Happy Akshaya Tritiya
- अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान विष्णु आपको बल, मां लक्ष्मी आपको धन और गणेश जी बुद्धि प्रदान करें। Happy Akshaya Tritiya
- विष्णु जी और मां लक्ष्मी का आशीष आप पर बना रहे, आप बहुत ज्यादा खुश रहें और आगे बढ़ें, Happy Akshaya Tritiya
- गणेश जी आपको इस विशेष दिन पर आशीर्वाद दें, और यह महान समृद्धि, अद्भुत सफलता और पूर्ण खुशी की एक नई शुरुआत हो। अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
- पधारो मां लक्ष्मी, हमने सजाई है पूजा की थाल, आज के पावन दिन की आप सभी को बहुत सारी शुभकामनाएं!
- अक्षय तृतीया के इस शुभ दिन पर समृद्धि, सफलता और खुशी की एक नई शुरुआत हो। आप सौभाग्य शाली बनें, अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
- सोने का रथ, चांदी का पालकी, आ गई मां लक्ष्मी की सवारी, अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
- आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें, अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
- आज का दिन आपके जीवन को खुशियों से भर दे, अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!
खास बात
- आज का दिन बेहद पावन है, आज लोगों ने सुबह-सुबह पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई है।
- माना जाता है कि आज के ही दिन सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था।
- आज सुबह सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुले हैं।
- कहते हैं कि आज के दिन लोगों का दान-पुण्य अवश्य करने चाहिए, ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications