Akshaya Tritiya Marriage Muhurat 2023: अक्षय तृतीया आज पर कहीं नहीं बजेगी शहनाई, जानिए क्यों?

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के पर्व को कई जगहों पर 'अखा तीज' भी कहते हैं। आज कापर्व मुख्य रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है।

Akshaya Tritiya Marriage Muhurat 2023

Akshaya Tritiya Marriage Muhurat 2023: आज वैशाख माह की तृतीया तिथि यानी कि अक्षय तृतीया का पर्व है, जिसे लेकर बहुत सारी मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि आज के दिन जो भी काम किया जाता है उसका क्षय नहीं होता है, इसी कारण लोग आज सभी शुभ काम करते हैं। आज मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग सोना भी खरीदते हैं।

अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है

आपको बता दें कि अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है। यह दिन शादी के लिए जितना अच्छा है, उतना ही शादी में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए लोग विशेष तौर पर इस दिन को शादी के लिए चुनते हैं। यही नहीं किसी की शादी नहीं हो पा रही है, या फिर उसका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा तो वो भी इस दिन विशेष पूजा-पाठ करके लाइफ की परेशानियों से निजात पाया सकता है लेकिन आज कहीं पर शादी नहीं हो पाएगी, जिससे लोगों को थोड़ी निराशा हो गई है।

27 अप्रैल तक गुरु अस्त हैं

दरअसल कोई भी शुभ काम गुरु के उदय होने पर ही संभव होते हैं लेकिन इस बार 27 अप्रैल तक गुरु अस्त हैं, ऐसे में इस साल अक्षय तृतीया पर शादी का मुहूर्त नहीं बना है। यहां आपको ये भी बता दें कि 28 मार्च तो गुरु अस्त हुए थे और आज वो मेष राशि में प्रवेश भी करेंगे, जो कि शुभ संकेत है लेकिन इनका प्रवेश अस्त अवस्था में ही होगा इसलिए शादी का मूहूर्त आज नहीं बन पाया है।

विवाह के 11 शुभ मुहूर्त

मालूम हो कि गुरु 27 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर मेष राशि में उदय होंगे, जिसके बाद से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है जबकि मई महीने में एक दो नहीं बल्कि विवाह के 11 शुभ मुहूर्त हैं।

मई 2023, वैशाख-ज्येष्ठ मास

  • 1 मई सोमवार
  • 2 मई मंगलवार
  • 3 मई बुधवार
  • 10 मई बुधवार
  • 11 मई गुरुवार
  • 15 मई सोमवार
  • 16 मई मंगलवार
  • 20 मई शनिवार
  • 21 मई रविवार
  • 29 मई सोमवार
  • 30 मई मंगलवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+