Aja Ekadashi 2021: इन मंत्रों से कीजिए लक्ष्मी-विष्णु की पूजा, होगी सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति
नई दिल्ली, 03 सितंबर। आज भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की एकादशी है, जिसे कि 'अजा एकादशी' कहते हैं। कहा जाता है कि इस एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वैसे भी आज शुक्रवार का दिन है, जो कि मां लक्ष्मी का दिन ही है, ऐसे में आज के दिन का मान काफी बढ़ गया है। आज के दिन विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की पूजा करने से इंसान को सुख, वैभव और प्रेम की प्राप्ति होती है। आज के दिन हर किसी को कुछ विशेष मंत्रों से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के मंत्र
- ॐ विष्णवे नम:।
- ॐ हूं विष्णवे नम:।
- ॐ नमो नारायण।
- ॐ वासुदेवाय नम:।
- ॐ नारायणाय नम:।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र
- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!
- पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!
- ओम लक्ष्मी नम:
- लक्ष्मी नारायण नम:
- धनाय नमो नम:
- ॐ धनाय नम:, ॐ
- ॐ नमो नारायण।
- श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: ॐ नारायणाय नम:
अजा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त
- अजा एकादशी तिथि प्रारंभ - 02 सितम्बर 2021 को सुबह 06:21
- एकादशी तिथि समाप्त - 03 सितम्बर 2021 को सुबह 07:44
- अजा एकादशी व्रत पारण - 04 सितंबर 2021 दिन शनिवार को सुबह 05:30 बजे से सुबह 08:23 मिनट












Click it and Unblock the Notifications