Adhik Maas Purnima 2023: अधिकमास की पूर्णिमा आज, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

Adhik Maas Purnima 2023: आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, आज का दिन बेहद पावन है क्योंकि ये सावन और अधिकमास की पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है, ऊपर से इस वक्त सावन और अधिकमास दोनों चल रहे हैं इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शंकर की पूजा सच्चे मन से करने से इंसान के सारे दुखों का अंत होता है और उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।

Adhik Maas ki Purnima

आज कुछ लोग व्रत भी रखते हैं तो वहीं कुछ लोग पवित्र नदियों में स्नान करके पूजा-अर्चना करते हैं और गरीबों को दान करते हैं। माना जाता है कि आज के दिन जो कोई भी ऐसा करता है तो उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त

आज पूर्णिमा तिथि सुबह 03 बजकर 51 मिनट से शुरू हुई और ये रात 12:00 बजे तक समाप्त होगी। इस दौरान आप कभी भी पूर्णिमा की पूजा कर सकते हैंय़

पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि

  • सबसे पहले नहा-धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • फिर व्रत का संकल्प लें।
  • संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें और संभव ना हो तो घर के स्नान वाले पानी में गंगाजल मिला लें।
  • फिर घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी और भगवान शंकर की पूजा करें।
  • विधि-विधान से पूजा करने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्ध्य दें।
  • आरती करें, प्रसाद बांटें और पारण करें।

भगवान विष्णु के मुख्य मंत्र

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

मां लक्ष्मी के मंत्र

  • लक्ष्मी नारायण नम:
  • ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

शिव के मंत्र

  • श्री शिवाय नम:
  • श्री शंकराय नम:
  • श्री महेश्वराय नम:
  • श्री रुद्राय नम:
  • ओम पार्वतीपतये नम:
  • ओम नमो नीलकण्ठाय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+