दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला शुरू हुआ

प्रगति मैदान में नौ दिनों तक चलने वाले विश्व पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से किया जाता है। एनबीटी का गठन जवाहर लाल नेहरू ने पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए किया था। विश्व पुस्तक मेले में 15 देशों के 35 प्रकाशक अपने पुस्तकों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। 4,200 वर्गमीटर में फैले इस मेला क्षेत्र में 2,400 बुक स्टाल स्थापित किए गए हैं। आईएलओ, विश्व स्वास्थ संगठन और यूनेस्को जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने इस मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि विश्व पुस्तक मेला एक समृद्ध विरासत है। सिब्बल ने कहा, "इस पुस्तक मेले का उद्देश्य हजारों पुस्तकों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।" अपने एक संदेश में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने कहा, " किताबें मानव ज्ञान का भंडार हैं और यह महत्वपूर्ण है कि देश के पाठकों के लिए सभी क्षेत्र से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हों। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications