Mahalakshmi Vrat 2021: 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत, जानिए कब से हो रहा है प्रारंभ

नई दिल्ली, 10 सितंबर। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने और सुख-समृद्धि, परिवार की रक्षा के लिए भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की अष्टमी से आश्विन माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तक 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत किया जाता है। इन सोलह दिनों में नित्य प्रतिदिन महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। व्रत पूर्ण होने वाले दिन हवन करके ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाता है। व्रत के प्रभाव से मनुष्य पर महालक्ष्मी माता की कृपा बरसती है और आर्थिक स्थिति ठीक होती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। इस बार यह व्रत 14 सितंबर से 29 सितंबर 2021 तक किया जाएगा। यह व्रत स्त्री-पुरुष दोनों समान रूप से कर सकते हैं।

 Mahalakshmi Vrat 2021: 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत, जानिए कब से हो रहा है प्रारंभ

कैसे करें व्रत

  • सबसे पहले व्रत प्रारंभ करने वाले दिन हाथ में जल, पुष्प, अक्षत और दक्षिणा लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • करिष्येहं महालक्ष्मी व्रत से स्वत्परायणा ।
  • तविघ्नेन मे मातु समाप्ति स्वत्प्रसादत: ।।
  • हे देवि! मैं आपकी सेवा में तत्पर होकर आपके इस महाव्रत का पालन करूंगा। आपकी कृपा से यह व्रत बिना विघ्नों के पूर्ण हो।

अब सोलह तार का डोरा लेकर उसमें सोलह गांठ लगा लें। हल्दी की गांठ को घिसकर डोरे को रंग लें। इस डोरे को हाथ की कलाई में बांध लें। यह आपका संकल्प सूत्र होगा। व्रत पूरा हो जाने पर वस्त्र से एक मंडप बनाएं। उसमें लक्ष्मी माता की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति को पंचामृत से स्नान करावें। सोलह प्रकार की सामग्री अर्पित करें। रात्रि में तारों को अ‌र्घ्य दें और लक्ष्मी से संपन्ना की प्रार्थना करें। व्रत रखने वाले स्त्री-पुरुष ब्राह्मणों से हवन करवाएं, खीर की आहूति दें। चंदन, ताल, पत्र, पुष्पमाला, अक्षत, दुर्वा, लाल सूत, सुपारी, नारियल तथा विविध प्रकार के पदार्थ नए सूप में सोलह-सोलह की संख्या में रखें। फिर नए दूसरे सूप को ढंकरकर निम्न मंत्र बोलकर लक्ष्मीजी को अर्पित करें-

क्षीरोदार्णवसंभूता लक्ष्मीश्चंद्र सहोदरा ।
व्रतेनाप्नेन संतुष्टा भवर्तोद्वापुबल्लभा ।।

  • क्षीर सागर में प्रकट हुई लक्ष्मी, चंद्रमा की बहन, श्रीविष्णु वल्लभा, महालक्ष्मी इस व्रत से संतुष्ट हों।
  • इसके बाद चार ब्राह्मण और सोलह ब्राह्मणियों को भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा करें। फिर घर में बैठकर स्वयं भोजन करें। इस प्रकार जो व्रत करते हैं, वे इस लोक में सुख भोगकर बहुत काल तक लक्ष्मी लोक में सुख भोगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+