देवउठनी एकादशी आज, आया मौसम शादियों का...

देवउठनी एकादशी उत्तर भारत में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन घरों में गन्ने की पूजा के साथ तुलसी-विष्णु की विवाह के लिए मंडप सजाया जाता है।

दिल्ली। आज देवउठनी एकादशी है, आज के बाद से शादियों का मौसम फिर से शुरू हो जाएगा जो कि पिछले 4 महीनों से बंद था। आपको बता दें कि इस एकादशी के बाद से ही सारे मांगलिक काम वापस शुरू हो जाते हैं।

मालूम हो कि देवउठनी एकादशी उत्तर भारत में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन घरों में गन्ने की पूजा के साथ तुलसी-विष्णु की विवाह के लिए मंडप सजाया जाता है।

मां तुलसी और भगवान सालिगराम की शादी

इस दिन ही मां तुलसी का विवाह भगवान सालिगराम (विष्णु जी) के साथ होता है, जिसके लिए पुराणों में एक कथा भी है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु जी भी इस दिन चार माह के शयन के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवउठनी के नाम से जाना जाता है।

एकादशी सहित 8 दिन और दिसबंर में 9 दिन विवाह मुहूर्त

आपको बता दें कि 2016 के आखिरी दो महीने नवंबर में एकादशी सहित 8 दिन और दिसबंर में 9 दिन विवाह मुहूर्त हैं।

विवाह के मुहूर्त

  • नवंबर: 11, 16, 21, 23, 24, 25, 26 और 30
  • दिसंबर: 1, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 12 और 13

भारतीय ज्योतिषियों के हिसाब से साल 2016 में होने वाली शादियां काफी सफल रहेंगी और वर-वधु काफी सुखी। यही नहीं इस साल में खरीदी गई कोई भी प्रापर्टी जातकों को नफा ही देगी तो वहीं इस साल किया गया कोई भी शुभ काम केवल सुख और शांति ही लायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+