Ajmer Sharif Dargah: 'हर मुराद होती है पूरी', जानिए अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़ी ये खास बातें
Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसके पीछे कारण है हिंदू सेना अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की वो याचिका, जिसमें दावा किया गया है कि अजमेर बाबा की ये दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनाई गई है।
जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होनी है।

फिलहाल अजमेर दरगाह को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है, कई मुस्लिम नेताओं ने इस पर एतराज जताया है और कहा है कि ये सारे दावे खोखले हैं और ये केवल देश का माहौल बिगाड़ने के लिए हो रहा है।
क्या सच है और क्या झूठ?
खैर क्या सच है और क्या झूठ? इसका फैसला तो कोर्ट करेगा लेकिन इससे पहले जानते हैं इस दरगाह से जुड़ी खास बातें, कहते हैं इस दर से कोई भी वापस नहीं आता है और ये हर धर्म के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है।
आइए जानते हैं अजमेर शरीफ से जुड़े 10 दिलचस्प तथ्य, जिसे जानना हर किसी को जरूरी है...
- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, जिन्हें गरीब नवाज के नाम से जाना जाता है, सूफी परंपरा के महान संत थे।
- अजमेर शरीफ केवल मुसलमानों का धार्मिक स्थल नहीं है। यह हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जहां हर धर्म के लोग अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए आते हैं।
- दरगाह में प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए लंगर (भोजन) तैयार किया जाता है।
- यह भोजन बिना किसी भेदभाव के सभी को परोसा जाता है।
- अजमेर शरीफ दरगाह की वास्तुकला इस्लामी और हिंदुस्तानी शैली का अद्भुत संगम है। मुख्य दरवाजा, जिसे निजाम गेट कहा जाता है, इसकी भव्यता को बखूबी बयां करता है।
- हर साल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पुण्यतिथि पर उर्स मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों भक्त दरगाह में आते हैं ।
- यहां आने वाले लोग धागा बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि ख्वाजा गरीब नवाज की कृपा से हर सच्चे भक्त की मुराद पूरी होती है।
- मुगल सम्राट अकबर ने यहां संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। उनकी मुराद पूरी होने के बाद वो दरगाह तक पैदल आए थे और बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई थी।
- दरगाह में भक्त अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करते हैं। इस दान का उपयोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाता है।
- अजमेर शरीफ सालभर खुला रहता है, लेकिन उर्स के समय यहां विशेष भीड़ होती है। अजमेर तक पहुंचने के लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग की सुविधा है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications