रिश्ते में आप बेवकूफ तो नहीं बन रही हैं? ये 7 संकेत समझने के लिए हैं काफी

नई दिल्ली, 23 जुलाई। डेटिंग कभी-कभी बहुत मुश्किल साबित हो सकती है। अगर आप लड़की हैं और सोच रही हैं कि सब ठीक चल रहा है और रिश्ते को लेकर सीरियस हों लेकिन जरूरी नहीं कि आपका साथी भी ऐसा ही हो। हो सकता है कि वह आपके साथ खिलवाड़ कर रहा हो। ऐसे कुछ संकेत हैं जो खुद को किसी के साथ रिश्ते में सीरियस होने से पहले समझना जरूरी है। यहां 7 संकेत दिए गए हैं जिनसे आप जान सकती हैं कि कहीं आप रिश्ते में बेवकूफ तो नहीं बन रही हैं।

अगर साथी कहे कि वह रिश्ता नहीं चाहता

अगर साथी कहे कि वह रिश्ता नहीं चाहता

अगर आप किसी लड़के के साथ डेट पर जाती हैं और वह आपसे कहता है कि वह रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं है तो आप खुद से ये क्लीयर हो लीजिए कि वह जो कह रहा है उसका मतलब क्या है। अगर इसके बाद भी आप उसे डेट करती हैं और उम्मीद करती हैं कि शायद आगे चलकर सब ठीक हो जाए तो ये गलत है। आखिरकार आपको इससे नुकसान होगा। अगर साथी रिश्ते में आने से इनकार करता है को आपको मूव ऑन करना चाहिए।

फ्लर्ट करता है लेकिन बाहर चलने को नहीं कहता
कभी-कभी प्यार की शुरुआत हल्के फ्लर्ट से भी होती है लेकिन आपके लिए इसे समझना जरूरी है। अगर कोई आपके साथ फ्लर्ट करता है या फिर रिलेशनशिप वाइब्स देता है लेकिन आपको कभी बाहर चलने के लिए नहीं पूछता तो आपको ऐसे शख्स से दूरी रखनी चाहिए। ये आपके लिए सही नहीं है। इसका मतलब है कि कोई ऐसी चीज है जो उसे आपको बुलाने से रोक रही है। तो बस सावधान हो जाइए ज्यादा नजदीकी बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

वो कहे कि उसे कभी प्यार नहीं हुआ

वो कहे कि उसे कभी प्यार नहीं हुआ

अक्सर लोगों को उस शख्स से कुछ ज्यादा ही प्यार हो जाता है जो ये कहता है कि उसे कभी प्यार ही नहीं हुआ। महिलाएं भी इनमें हैं। वे सोचती हैं कि अगर उन्होंने साथी को प्यार दिया तो वह उनके लिए बिछ जाएगा लेकिन यह सही नहीं है। ऐसे कहने पर किसी के मत आइए क्योंकि जब वो आपका दिल तोड़ेगा तो संभलना मुश्किल होगा।


मैसेज करे लेकिन मिले नहीं
अगर आपका साथी आपको रोजाना मैसेज भेज रहा है लेकिन उसके पास आपको देखने और आपसे मिलने का समय नहीं है तो सतर्क हो जाइए। ऐसा शख्स हो सकता है कि आपके साथ खेल रहा है। ये भी हो सकता है कि जो मैसेज देखकर आपके मन में उसके लिए प्यार उमड़ रहा हो ऐसे मैसेज वह कई लड़कियों को भेज रहा हो।

अगर वह रिश्ते में यूं ही होने की बात करे

अगर वह रिश्ते में यूं ही होने की बात करे

अगर कोई लड़का ये कहता है कि वह कुछ सीरियस नहीं है लेकिन यह देखना चाहता है कि यह रिश्ता कहां जाता है, तो यह आपके लिए रिश्ते से निकलने का समय है। आपको यह समझने की जरूरत है कि हो सकता है कि वह आप में अपने लिए एक इमोशनल फिलअप करे और आखिर में आपको छोड़कर आगे बढ़ जाए जो बहुत ज्यादा हर्ट करता है।

कभी आपको बाहर नहीं ले जाता
इसका सीधा मतलब है कि वह आपके साथ चाहे जो बातें करें पर सार्वजनिक रूप से आपके नहीं दिखना चाहता। वह आपके साथ डेट भी करेगा तो अपनी चुनी हुआ जगह पर। यह इस बात का संकेत है कि वह सिर्फ इसलिए सार्वजनिक रूप से पकड़े जाने से डरता है क्योंकि वह एक ही समय में कई महिलाओं की फीलिंग के साथ खेल रहा है।

हमेशा आप ही शुरुआत करती हैं?

हमेशा आप ही शुरुआत करती हैं?

अगर रिश्ते में हर शुरुआत आप ही कर रही हैं। चाहे वह डेट के लिए पूछना हो या फिर मूवी या शॉपिंग पर जाना तो सबसे ज्यादा संभावना है कि वह सिर्फ आपके साथ मस्ती कर रहा है और टाइम पास करने के लिए आपके साथ है। एक महिला के लिए यह सबसे सही समय है कि वह उस पुरुष को खुद से दूर कर दे क्योंकि वह इसके लायक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+