यूपी के शहरी क्षेत्रों में चलेगा 'मेरा शहर-मेरा पेड़-मेरी ऑक्सीजन' अभियान, योगी सरकार का फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 'मेरा शहर-मेरा पेड़-मेरी ऑक्सीजन' अभियान चलाया जाएगा। पौधरोपण बढ़ाने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में परती पड़ी 16.13 लाख हेक्टेयर भूमि पर खासतौर से पौधरोपण किया जाएगा। शासन स्तर पर बनी इस रणनीति को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और प्रभागीय वनाधिकारियों से साझा किया गया है।

Yogi govt will campaign in towns for tree plantation

वर्ष 2022-23 में यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य लिया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मनोज सिंह ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में जन-सहभागिता से बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाए। 'मेरा शहर-मेरा पेड़-मेरी ऑक्सीजन' थीम का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। ताकि, प्रत्येक व्यक्ति उपलब्ध भूमि के आधार पर पौधरोपण कर सके।

जारी आदेश में कहा गया है कि सांख्यिकीय डायरी-2020 के अनुसार, प्रदेश में 16.13 लाख हेक्टेयर परती भूमि है। इस भूमि के लिहाज से प्रत्येक वन प्रभाग सामाजिक वानिकी एक्शन प्लान तैयार करे। सामुदायिक भूमि पर सिल्वी पॉश्चर मॉडल पर पौधरोपण किया जाए, ताकि पशुओं के लिए चारागाह उपलब्ध हो सकें। मूल वनों की स्थापना के लिए मियॉवाकी पद्धति को अपनाया जाएगा। फलदार पौधों के साथ-साथ खाद्य वनस्पति वाले पौधे भी लगाए जाएंगे।

हर तहसील में बनेगा लैंड बैंक
पौधरोपण के लिए हर तहसील में लैंड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के दोनों ओर उपयुक्त प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों के दोनों ओर 500 मीटर तक धार्मिक व पौराणिक महत्व के पौधे रोपने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+