योगी सरकार के चार साल: सभी ब्लॉकों में लगा रोजगार मेला. 100 लोगों को काम देने का लक्ष्य

लखनऊ। यूपी सरकार 24 मार्च यानी आज से प्रदेश के सभी ब्लॉकों में रोजगार मेले लगाकर नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। हर ब्लॉक में कम से कम 100 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश में सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। सेवायोजन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से 24 मार्च को एक साथ मेला लगाया जा रहा है।

Yogi govt organising rojgar mela in all blocks

जानकारी के मुताबिक सेवायोजना विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगाए जाने वाले रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार मिले, इसकी पुख्ता तैयारी की गई है। लखनऊ के सभी आठों ब्लॉकों में नौकरी देने वाली संस्थानों से संपर्क किया गया है। मेले में सेवायोजन विभाग में पंजीकृत युवाओं को ही मौका दिया जाएगा। ग्रामीण बेरोजगार युवा पहले से या मौके पर ही ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

इस मेले के तहत हर एक ब्लॉक में कम से कम 100 लोगों को उसी दिन रोजगार मिले इसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक दिन में 82 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास है। इस मेले में स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षा योजना की जानकारी देने के साथ उनका रजिस्ट्रेशन करने और उन्हें आयुष्मान योजना के तहत कार्ड भी दिया जाएगा।

रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर पीएचडी तक के ग्रामीण युवा बेरोजगारों को मौका दिया जाएगा। पूरी जानकारी सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल से जानकारी ली जा सकती है। इस रोजगार मेले में वह युवा शिल्पकार और श्रमिक भी शामिल होंगे, जिन्हें कौशल विकास मिशन की ओर से रीक्विजीशन ऑफ प्रायर लर्निंग और शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के तहत व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। सेवायोजन विभाग के अफसरों के अनुसार रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं प्रापर्टी कारोबार से लेकर तमाम छोटी बड़ी कंपनियों में रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले आयोजित करने शुरु किए जिसके तहत एक अप्रैल 2017 से 23 फरवरी 2021 तक कुल 2,791 मेले आयोजित किए गए। इन मेलों के जरिए 4,13,578 अभ्यर्थियों को तमाम रोजगार मुहैया कराया गया। अब रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और अप्रेंटिसशिप के जरिये लोगों को काम दिलाने के लिए बीते साल से मिशन रोजगार अभियान शुरु हुआ है। इस अभियान के जरिये युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के लिए योजना बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+