विश्वप्रसिद्ध जैन संत श्री राकेश मुनिजी ने की JISO की प्रशंसा, संस्थापक श्री सुरेश पुनमिया को दिया आशीर्वाद
मुंबई, दादर में, योगी सभागृह - जैन ज्ञान के प्रचार हेतु मुंबई पधारे विश्वविख्यात जैन संत श्री राकेश मुनिजी ने JISO (Jain International Seva Organization) की सेवाओं से अभिभूत होकर संस्थापक श्री सुरेश पुनमिया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैन समाज के सभी सम्प्रदायों को डिजिटल रूप से जोड़ने का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। मुनिजी एक माह के अंतरराष्ट्रीय प्रवास पर हैं और विभिन्न स्थानों पर प्रवचन आयोजित कर रहे हैं।

JISO - एक वैश्विक डिजिटल सेवा आंदोलन
JISO एक ऐसा संगठन है जो श्वेतांबर, दिगंबर, स्थानकवासी और तेरापंथ - जैन समाज के चारों प्रमुख सम्प्रदायों को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के माध्यम से एकत्रित कर एक सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म बना रहा है।
JISO जैन माइनॉरिटी कार्ड | हर जैन को मुफ्त डिजिटल पहचान
छात्र, परिवार, मध्यम वर्ग और समाजसेवी - सभी को जोड़कर JISO एक सहयोग और सशक्तिकरण की डिजिटल श्रृंखला तैयार कर रहा है। हर सदस्य को एक नि:शुल्क डिजिटल JISO जैन माइनॉरिटी कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से वे अनेक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
JISO की प्रमुख सेवाएँ:
JISO हेल्थकेयर सर्विस - घर बैठे जाँच सुविधा, विशेषतः मुंबई में शुरू।
JISO जैन माइनॉरिटी कार्ड - समाज की पहचान और विशेष लाभ के लिए डिजिटल कार्ड।
JISO एजुकेशनल सपोर्ट - विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन व छात्रवृत्ति सहायता।
JISO मैट्रिमोनियल ऐप - विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए सुरक्षित और उपयोगी मंच।
JISO B2B Step-Up ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म - समाज के व्यवसायों को जोड़ने और बढ़ावा देने की पहल।
JISO ई-गवर्नेंस सपोर्ट - सरकारी योजनाओं व दस्तावेज़ों तक सरल पहुँच।
JISO एम्पावरमेंट प्रोग्राम्स - महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए ट्रेनिंग और आत्मनिर्भरता अभियान।
JISO धार्मिक हेल्पडेस्क - धार्मिक मार्गदर्शन, आयोजन और साधर्मिक सहयोग।
JainTube - जैन धर्म और संस्कृति से जुड़ा डिजिटल वीडियो प्लेटफॉर्म, जहाँ उपयोगकर्ता अपने चैनल बना सकते हैं, वीडियो अपलोड कर सकते हैं और समाज से जुड़ सकते हैं।
My Job In - समाज के बेरोज़गार युवाओं के लिए एक विशेष डिजिटल जॉब प्लेटफॉर्म, जहाँ रोजगार के अवसर खोजे और साझा किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications