उत्तराखंड: सेब के एक हजार बागीचों को किया जाएगा विकसित, तैयार होंगे डेमोंस्ट्रेशन गार्डन

देहरादून, 2 जुलाई। उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार ने प्रदेश में सेब का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को बड़ी राहत देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना के अंतर्गत सेब के एक हजार बागीचे विकसित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सेब के पुराने एक हजार बागीचों का सुदृढ़ीकरण भी किया जाएगा। गुरुवार को सहकारिता राज्यमंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सेब फेडरेशन बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने फेडरेशन को हर जिले में 100-100 डेमोंस्ट्रेशन गार्डन तैयार करने के भी निर्देश दिए।

Uttarakhand One thousand apple orchards will be developed demonstration gardens will be ready

बैठक के दौरान बताया गया कि उत्तराखंड में सेब के 17 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनसे आठ हजार किसानों को जोड़ा गया है। इसके अलावा 14 नई सहकारिता समितियां बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। इन समितियों में प्रदेश के 12 हजार सीमांत व लघु किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल सेब फेडरेशन 17 सहकारिता समितियों के द्वारा पंजीकृत किसानों से सीधे सेब खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार की युवाओं को सौगात, उच्च शिक्षा विभाग ने 694 पदों पर भर्ती का भेजा प्रस्ताव

सचिव सहकारिता एवं मुख्य कार्यक्रम निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने सेब फेडरेशन के प्रबंध निदेशक को इस कार्ययोजना को 15 दिनों के भीतर लागू करने और किसानों की सेब की फसल को श्रेणियों में बांटकर खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों के बागीचे से सड़क तक सेब लाने के लिए व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सेब फेडरेशन के अध्यक्ष जगत सिंह चौहान व उपाध्यक्ष अमृत सिंह नागर समेत सभी निदेशक व विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+