उत्तराखंड सरकार की इंटर्न डॉक्टरों को सौगात, हर महीने मिलेंगे 17 हजार रुपए
उत्तराखंड सरकार इंटर्न डॉक्टरों को देगी 17 हजार रुपए
देहरादून, 26 अगस्त: उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों को अब हर महीने 17 हजार रुपए मिलेंगे। जिसको लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों का वेतन बढ़ाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरू बुधवार को शासन ने आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 15120 रुपए प्रति माह वेतन का शासनादेश जारी किया गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के इंटर्नशिप डॉक्टरों ने प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था।

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के इंटर्नशिप डॉक्टरों को सरकार की ओर से 7500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता था, जिसे बढ़ाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटर्न डॉक्टरों का वेतन बढ़ा कर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 15120 रुपये वेतन देने का शासनादेश जारी किया था।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने संशोधित शासनादेश जारी किया। जिसमें 17 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से 450 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications