उत्तराखंड में अगले 6 महीने के भीतर होंगी 24 हजार पदों पर भर्ती, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐलान

देहरादून, जुलाई 20। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 6 महीने के अंदर कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य तय किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार बेरोजगारी की समस्या को दूर करना चाहती है। ऐसे में आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

Jobs

मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब वह इसे अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर चुके हैं। 'दैनिक जागरण' से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

सरकार ने बीते वर्ष सभी विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभागों ने प्रस्ताव बनाने शुरू भी किए, मगर कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+