उत्तराखंड: शहर की मलिन बस्तियों से नहीं हटाए जाएंगे अतिक्रमण, सीएम के निर्णय पर विधायकों ने जताया आभार
देहरादून, अगस्त 23। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देहरादून की मलिन बस्तियों से वर्ष 2024 तक अतिक्रमण न हटाये जाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले को विधायकों ने गरीबो के हितकारी व सराहनीय निर्णय बताया है। इस संबंध में देहरादून के विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर, उनका आभार व्यक्त किया।

विधायकों के साथ मेयर देहरादून ने भी जताया सीएम का आभार
मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय गरीबों के हित में लिया है, जिससे हजारों गरीबों को राहत मिली है। विधायकों ने जनहित में लिये जा रहे त्वरित निर्णय के लिये भी मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत, गणेश जोशी, विधायक हरवंश कपूर, खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ के साथ मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।
समस्याओं को उलझाने की नहीं बल्कि सुलझाने का उद्देश्य: सीएम धामी
वहीं, इस विषय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के हित को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हो रही है, इससे जरूरत मंद लोगों का अपने घर पाने का सपना पूरा हो रहा है। सीएम ने भरोसा जताया कि राज्य मेंअधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, 'हमारा विश्वास जन समस्याओं के समाधान के प्रति है। सभी क्षेत्रों का विकास हमारा ध्येय है। राज्य सरकार गरीबों और असहायों के हित में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समस्याओं को उलझाने में नही बल्कि सुलझाने में है।'












Click it and Unblock the Notifications