उत्तराखंड के नए सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का संकल्‍प- भ्रष्टाचार खत्‍म करेगी सरकार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश रखने के भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वायदे की राह पर आगे बढ़ेगी। धामी मंत्रिमंडल ने छह संकल्प लेकर अपनी आगे की दिशा तय कर दी है। युवाओं को रोजगार देने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती, कोरोना से आम जन की सुरक्षा को स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने और महिलाओं के साथ ही दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग के उत्थान को सरकार ने अपनी प्राथमिकता में रखा है।

उत्तराखंड के नए सीएम पुष्‍कर सिंह धामी का संकल्‍प- भ्रष्टाचार खत्‍म करेगी सरकार

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बीते रविवार देर रात्रि सचिवालय में हुई बैठक में सबसे पहले संकल्प पारित किए गए। नई सरकार ने पहला संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन सुनिश्चित रखने का लिया है। दरअसल भ्रष्टाचारमुक्त शासन भाजपा के घोषणापत्र के शीर्ष पर है। पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस को शीर्ष प्राथमिकता में रखा। धामी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल कर राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं देने का संकल्प लिया है।

आम जन को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

सरकार ने दूसरा संकल्प युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लिया है। युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। साथ में स्वरोजगार के लिए उनमें उद्यमिता विकास किया जाएगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम जन को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने का संकल्प मंत्रिमंडल ने लिया है।

आम जन तक पहुंचेंगी योजनाएं

मंत्रिमंडल ने सभी जिलों में चल रही सरकार की योजनाओं को शिविरों के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। विशेष रूप से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए महिला सशक्तीकरण का संकल्प भी मंत्रिमंडल ने जताया है। छठा संकल्प दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग के उत्थान एवं उन्नयन का लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+