उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी ने किया नई खेल नीति का ऐलान, बोले- राज्य के कोने-कोने से निकलेंगे खिलाड़ी
देहरादून, 7 अगस्त: टोक्यो ओलिंपिक में भारत के प्रदर्शन के बाद देशभर में अब खेलों की चर्चा है। वहीं अब राज्य सरकारें भी देशवासियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठा रही हैं. ताकि हर घर से पीवी सिंधू, रवि दहिया, मीराबाई चानू, मनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया जैसे जांबाज खिलाड़ी निकल सकें. उत्तराखंड सरकार ने एक सराहनीय पहल की है। राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए एक नई नीति लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है. ट्विटर पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, उत्तराखण्ड में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी. इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा. हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभाओं के दीप प्रज्ज्वलित हों। सीएम धामी ने ट्वीट कर यह भी कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का अविस्मरणीय योगदान रहा है. उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications