UP: DGP ने ली अधिकारियों की बैठक, बिना अनुमति के नहीं निकलेगा धार्मिक जुलूस

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा ने आगामी त्यौहारों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सूरत में माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ईद और अक्षय तृतीया को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क और यातायात बाधित कर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाए। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा और अन्य अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

डीजीपी ने ली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरके विश्वकर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में तैनात सभी फील्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीजीपी ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएं।

अधिकारियों को अलर्ट रहने की हिदायत

इस बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने अधिकारियों को सख्त तौर पर यह हिदायत दी है कि धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थानों पर ही हो यह सुनिश्चित करें. विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी हालत में सड़क और यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। अतीत में हम ऐसा करने में सक्षम रहे हैं। इस साल भी हमें यही प्रयास करना है।

बिना अनुमति के नहीं निकलेगा धार्मिक जुलूस

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक जुलूस या अन्य कोई जुलूस नहीं निकाला जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को अनुमति दी जानी चाहिए जो पारंपरिक हों और नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी रखें पैनी नजर

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सोशल मीडिया के बारे में सतर्क रहने और फर्जी समाचार फैलाने के उद्देश्य से किसी भी प्रयास पर तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी को अफवाह एवं फर्जी खबरों का खंडन करना चाहिए। राज्य में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

त्यौहारी सीजन में सावधानी बरतने की सलाह

रमजान का महीना चल रहा है। ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती इसी दिन 22 अप्रैल को मनाए जाने की संभावना है। मौजूदा माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।' उन्होंने कहा, "शरारती बयान देने वालों से सख्ती से निपटें। राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+