अब नए कलेवर में नजर आएगा 'मिशन शक्ति अभियान', सीएम योगी ने अफसरों को जारी किए निर्देश
अब नए कलेवर में नजर आएगा 'मिशन शक्ति अभियान', सीएम योगी ने अफसरों को जारी किए निर्देश
लखनऊ, 28 जुलाई: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान को और रफ्तार मिलने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलाअफसरों के साथ बैठक करते हुए खास निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए चलाई गई योजनाओं से बालिकाओं व उनके अभिभावकों को बड़ा सम्बल मिला है। अब इसे और रफ्तार देने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की टीम 9 के साथ हुई बैठक के दौरान मिशन शक्ति के अभियान को और अधिक रफ्तार देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। दरअस, प्रदेश में मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण की सफलता के बाद अब तीसरा चरण शुर होगा। तीसरे चरण में मिशन शक्ति नए कलेवर में दिखाई देगा।
कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद सीएम योगी की यह स्वर्णिम योजनाएं प्रदेश की महिलाओं बेटियों के लिए ढाल बनी हैं। सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के लगातार सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब मिशन शक्ति को नई ऊर्जा के साथ नई दिशा देने की आवश्यकता है।
'कार्ययोजना तैयार करें विभाग'
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी जैसे प्रयासों ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजना ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को बड़ा संबल दिया है।
सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, गृह, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों से जुड़े सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ मिशन शक्ति के अगले चरण की जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।
महिलाओं से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के भीतर महिलाओं से जुड़े अपराधों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं व बेटियों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। इतना ही नहीं, ऐसी घटनाओं के सामने आने पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications