कोरोना की तीसरी लहर से पहले सीएम योगी ने कसी कमर, सांसद-विधायक से PHC-CHC गोद लेने को कहा

लखनऊ, मई 24: कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब उत्तर प्रदेश में धीमी होती जा रही है। यूपी के मुख्यमत्री के प्रयास के बाद पॉजिटिविटी रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अब संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए सीएम योगी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए हर स्तर पर तैयारी आवश्यक है। जिसके तहत सीएम ने निर्देश दिया है कि यूपी के सभी सांसद-विधायक इलाके में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएससी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को गोद लें और वहां की व्यवस्था दुरुस्त कराएं।

Yogi Adityanath

सीएम योगी ने रविवार को टीम 9 की बैठक में सूबे के सभी जिलों की सीएचसी और पीएचसी में उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में सांसद, विधायक से लेकर नगरीय निकायों के महापौर, चेयरमैन और पार्षद से सहयोग मांगा है। साथ ही जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए नियमित अंतराल पर सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कराएं।

वहीं चिकित्सकीय उपकरणों सहित व्यवस्था सुधार के कार्यों में जनप्रतिनिधि की विकास निधि से वितीय सहयोग के लिए आग्रह किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प की तर्ज पर स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग में भी अभियान चला कर व्यवस्था सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि हर जिले में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट की निगरानी के लिए एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। केंद्र सरकार ने यूपी के लिए 286 नए ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति प्रदान की है। उद्योग जगत से सीएसआर के माध्यम से और राज्य सरकार द्वारा एसडीआरएफ फंड से भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में ऑक्सीजन की पर्याप्त बैकअप के साथ उपलब्धता सुनिश्चित रहे।

वहीं बीते 24 घंटों ने 648 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई। इसमें मेडिकल कॉलेजों में 217 एमटी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। मेडिकल कॉलेजों में अब तीन दिन तक का बैकअप हो गया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को कल 2575 सिलिंडर की आपूर्ति कराई गई। 68 एमटी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+