पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण क्षमता हो दोगुनी: सीएम योगी

लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में पुलिसकर्मियों ने हर मोर्चे का डटकर मुकाबला किया है। राज्य सरकार भी पुलिसकर्मियों की सुविधाओं व कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के लिए लगातार कदम बढ़ा रही है। संक्रमण के इस काल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की और कड़े निर्देश दिए। पुलिस विभाग में हो रही भर्तियों के दृष्टिगत सीएम ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों की प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाकर दोगुनी किए जाने का निर्देश भी दिया है।

Training of police must be double in schools said CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन संबंधी निर्माणों, पीएसी बटालियन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण तथा थानों व पुलिस लाइन में बैरक, विवेचना कक्ष व हास्टल के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और प्राथमिकता तय कर कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों को देखें और पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण क्षमता को दोगुना किया जाए।

अपने सरकारी आवास पर बैठक कर रहे सीएम योगी ने पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण, उपकरणों व वाहनों कर खरीद की भी समीक्षा की। उन्होंने कासगंज, अमरोहा, अमेठी, शामली, संभल, औरैया, चंदौली व हापुड़ में भी पुलिस लाइन के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के प्रस्तावों पर सभी औपचारिकताएं और लखनऊ, गोरखपुर व बदायूं में महिला पीएसी वाहिनी के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

साथ ही जालौन, शामली व अयोध्या में पुरुष पीएसी वाहिनी के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने, पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत रेडियो, तकनीकी सेवाएं, सुरक्षा, एसटीएफ, फायर सर्विस व लाजिस्टिक्स के उपकरणों व असलहों की खरीद भी जल्द पूरी करने और लखनऊ सेफ सिटी योजना के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, पिंक बूथ, पिंक टायलेट, आशा ज्योति केंद्र के भवन निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा।

सड़क सुरक्षा कोष के तहत यातायात नियंत्रण के लिए उपयोगी उपकरणों की खरीद का निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने यूपी 112, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पीएसी व विधि विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों की खरीद की भी समीक्षा की। अग्निशमन केंद्रों का निर्माण भी जल्द पूरा कराने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+