ग्रेटर नोएडा के इन 22 गांवों को दिवाली से पहले मिलेगा गंगाजल, देखिए गांवों की पूरी लिस्ट

ग्रेटर नोएडा के इन 22 गांवों को दिवाली से पहले मिलेगा गंगाजल, देखिए गांवों की पूरी लिस्ट

ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त: ग्रेटर नोएडा के 22 गांवों के हजारों लोगों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहा है। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा 22 और गांवों में गंगा जल की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि अक्टबूर महीने के अंत तक चिह्नित 22 गांवों में गंगा जल आपूर्ति होने लगेगी। इसका काम अंतिम चरण में है। कुल मिलाकर इसे 22 गांवों के हजारों लोगों के लिए दिवाली का तोहफा माना जा रहा है।

These 22 villages of Greater Noida will get Gangajal before Diwali

गौरतलब है कि कोविड -19 महामारी के कारण काम में देरी हुई है, लेकिन अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी गांवों में गंगाजल पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द देना चाहता है। इसके लिए तैयारी भी तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले दिनों आश्वासन भी दिया कि चिह्नित गांवों में गंगा जल की आपूर्ति अक्टूबर के अंत तक होने लगेगी है, क्योंकि पाइपलाइन डाले जाने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सिर्फ कनेक्शन होना बाकी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, उनके अधिकार क्षेत्र के 47 गांवों में गंगाजल पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में 22 और गांवों को भी जल्द इसमें शामिल कर लिया जाएगा, जहां पर गंगाजल की आपूर्ति की जाने लगेगी। ऐसे में 40 और गांवों के लोगों को गंगा जल मिलना शुरू हो जाएगा।

इन गांवों में होगी गंगाजल की आपूर्ति
बता दें, खानपुर, पतवाड़ी, अच्छेजा, मकौड़ा, हैबतपुर, कुलेसरा, मिल्क लच्छी, रोजा याकूबपुर, चोला, दौपुर, हतेवा, सलेमपुर गुर्जर, लड़पुरा, कासना, गुज्जरपुरा, वैदपुर, सुनपुरा, खोदना, रोशनपुर, रोजा जलालपुर, चचूला, वैदपुरा गांव में गंगाजल का आपूर्ति होगी। प्राधिकरण अधिकारियों की मानें तो इन गांवों तक पाइपलाइन बिछा दी गई है और सिर्फ कनेक्शन का काम बाकी है। कनेक्शन का काम हो जाने के बाद गंगाजल का पानी भी इन गांवों में पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+