दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आयोजित हुई पहली पैरेंट्स टीचर मीटिंग, 31 जुलाई तक होंगी आयोजित

नई दिल्ली, जुलाई 20। कोरोना काल में बच्चों की मानसिक सेहत का ख्याल रखते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्पेशल पैरंट-टीचर मीटिंग रखी गई। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद सोमवार को ये मीटिंग रखी गई थी। इन मीटिंग्स में बच्चों के पैरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली सरकार के 1000 से ज्यादा स्कूलों में हुई पीटीएम में वे पहुंचे।

Manish sisodia

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल बंद हैं पर सभी बच्चों की पढ़ाई जारी रहे। उन्होंने कहा कि हमारे टीचर्स और पैरंट्स बच्चों को भावनात्मक मदद देने के लिए मिलकर काम करें। इसके अलावा, एमसीडी स्कूलों से शिक्षा निदेशालय के स्कूलों में क्लास 6 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी दिल्ली सरकार और एमसीडी टीचर्स जॉइंट स्पेशल पीटीएम भी कर रही है।

कोविड के मुश्किल वक्त के बीच स्टूडेंट्स मानसिक रूप से मजबूत रहें और पैरंट्स को बच्चों की पढ़ाई का प्लान साझा हो, इसके लिए ही दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में सोमवार से स्पेशल पीटीएम शुरू की गई है। पीटीएम का दौर 31 जुलाई तक चलेगा।

आपको बता दें कि कोरोना की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली में सभी स्कूल अभी बंद हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के स्कूलों में पैरंट्स की मदद से सेमी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई है। इसी को लेकर शिक्षा निदेशालय ने 19 जुलाई से 31 जुलाई तक पीटीएम रखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+