देहरादून के राजीव नगर में पुष्कर सिंह धामी ने किया वैक्सीनेशन के विशेष अभियान का आगाज
देहरादून, अगस्त 23। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के राजीव नगर इलाके में वैक्सीनेशन के विशेष अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और पार्टी के कई विधायक पदाधिकारी भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने राज्य में तकरीबन दो लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुछ राजनीतिक दलों ने वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जिसकी वजह से आम लोग वैक्सीन लगाने से वंचित रह गए। ऐसे राजनीतिक दल किसी दोषी से कम नहीं है।
आपको बता दें कि फिलहाल पूरे प्रदेश में वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि वैक्सीन लगाने का अभियान तेज किया जा रहा है और उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में वैक्सीन लगाने का लगभग कार्य पूरा हो चुका है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि प्रदेश में लगातार वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications