सीएम योगी की प्राथमिकता में है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के चल रहे प्रोजेक्ट की डेटलाइन दिसंबर तय की गई है। कमिश्नर कार्यालय में स्मार्ट सिटी की बैठक में कमिश्नर आर. रामेश कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट कई शुरू हो चुके हैं। लेकिन उन्हें दिसंबर तक हर हाल में खत्म करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है। इसलिए निर्माण गुणवत्ता वाले और समयबद्ध होने चाहिए।

Smart City Project is on priority list of CM Yogi

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नियमानुसार कुछ प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में ले सकते हैं। शहर के लाेगों को सहूलियत देने के लिए आपको काम करने चाहिए। हर कार्य की ई-निविदा में प्राप्त प्रपत्रों पर ही निर्णय लिया जाएगा। निर्देश दिए कि टेंडर लेने वाली फर्मों को काम पूरा होने पर ही भुगतान किया जाए। 80-90 प्रतिशत काम पूरा होने पर भुगतान न किया जाए।

सभी उपकरणों की खरीद टॉप फाइव ब्रांडेड कंपनियों से ही कराई जाए। उन्होंने दूसरे स्मार्ट सिटी में देखकर हेल्थ एटीएम प्रोजेक्ट की समीक्षा करने को कहा। बैठक के दौरान संजय कम्युनिटी हॉल, आईसीसीसी, हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर का प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर ऋषि रंजन, डीएम नितीश कुमार, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+